Infected 2030: कोरोना, प्यार और दर्द- कुछ ऐसी ही है इरोज नाउ की नई प्रेम कहानी, देखिए ट्रेलर

इरोज नाउ की 'इन्फेक्टेड 2030' शहर में रहने वाले एक ऐसे जोड़े की भावनात्मक प्रेम कहानी है जो एक दूसरे के लिए अपने अटूट प्यार का इजहार करते हैं जब वो एक घातक वायरस के घिरे होते हैं।

पिछले दो वर्षों में, कोरोनावायरस महामारी के संकट से दुनिया तहस-नहस हो रही है। यह महामारी मानव जाति पर एक अभूतपूर्व संकट के रूप में आयी हैं और सभी प्रयासों के बावजूद इस वायरस ने अपन कहर बरपाना जारी रखा हुआ है, हर दिन हजारों पुरुष और महिलाएं मर रही हैं जिसमें युवा और बूढ़े दोनों शामिल हैं। अब, फिल्म निर्माता चंदन पी सिंह इस स्थिति को रील लाइफ में दर्शाते हुए भविष्य की गंभीर वास्तविकता को सामने लाये हैं।

Infected 2030

इरोज नाउ, एक ग्लोबल एंटरटेनमेंट कंपनी, इरोज एसटीएक्स ग्लोबल कॉरपोरेशन (एनवाईएसई: इरोज) के स्वामित्व वाली दक्षिण एशिया की अग्रणी स्ट्रीमिंग मनोरंजन सेवा अब 'इन्फेक्टेड 2030' की घोषणा करने के लिए तैयार है। चंदन पी सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित, 'इनफेक्टेड' 2030 पर आधारित एक लघु फिल्म है, जिसमें महामारी की सबसे खराब स्थिति को दर्शाया गया है।

इसकी कहानी एक खुशहाल शादीशुदा जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें मुख्य भूमिका चंदन और न्योरिका भथेजा ने निभाया है। जब एक घातक वायरस जोड़े में पत्नी को संक्रमित करता है, तब उनका सुखी जीवन एक बाधा वाला जीवन बन जाता है।

पति अपनी पत्नी के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त कराने के लिए हर संभव कोशिश करता है, लेकिन सब व्यर्थ जाता है। अंत में, पत्नी घर पर आइसोलेट हो जाती हैं। दो महीने के आइसोलाशन की अवधि पत्नी को प्रभावित करती है क्योंकि वह अपने पति की उपस्थिति को बहुत याद करती है।

आगे क्या होता है...! क्या पत्नी अपनी इच्छाओं को नियंत्रित कर पाती है, या वह अपने पति के साथ रहने के लिए दरवाजा खोल देती है? क्या पति भी इस जानलेवा वायरस से संक्रमित हो जाता है? पता लगाने के लिए इरोस नाउ पर 'इन्फेक्टेड 2030' देखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X