पहले चलाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, पत्नी को दिया तलाक, फिर भी नहीं इस एक्टर को कोई अफ़सोस

Indraneil Sengupta On His Divorce With Barkha Bisht: अक्सर टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में देखने के लिए मिलता है कि सितारे शादीशुदा होने के बावजूद भी कई बार एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चलाते हैं। कई बार तो उनके पार्टनर्स ही उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगा देते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने तलाक के बाद चुप्पी तोड़ी और शादी तोड़ने के अपने फैसले को सही बताया।
दरअसल हम बात कर रहे हैं बरखा बिष्ट के एक्स हस्बैंड इंद्रनील सेन गुप्ता की। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इंद्रनील ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की है। साल 2021 में भी यह खबर सामने आई थी कि दोनों का रिश्ता खराब हो गया है और टूटने की कगार पर पहुंच चुका है। दरअसल, इसकी वजह बंगाली एक्ट्रेस ईशा शाहा को बताया गया था। हालांकि 2022 में बरखा और इंद्रनील का तलाक हो गया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अब तलाक को लेकर इंद्रनील ने कहा कि "लोग यही कहते हैं कि हमारी शादी असफल साबित हुई। लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता है। हमने जिंदगी के 14 साल साथ में बिताए हैं। 14 सालों में हमने साथ में हर एक अच्छे बुरे पाल को जिया है। पहले ही दिन से हम दोनों बहुत अलग थे और शादी के बाद हम में काफी बदलाव भी आए।"
इंद्रनील ने आगे खुलासा करते हुए बताया कि "तलाक के बाद मैंने खुद पर पॉजिटिव इफ़ेक्ट देखा है। इसीलिए हम अपनी शादी को असफल नहीं बोल सकते हैं।" एक्टर ने कहा कि "तलाक के वक्त लोग हमें तरह-तरह की सलाह दे रहे थे। लेकिन मैंने किसी की भी नहीं सुनी थी और मैंने वही किया था जो मुझे ठीक लगा था।"


Click it and Unblock the Notifications











