14 साल बाद लिया तलाक, अलग होते ही बेटी को भी छोड़ा? एक्टर ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी

टीवी का जाना-माना कपल इंद्रनील सेनगुप्ता और बरखा बिष्ट का साल 2022 में तलाक हुआ था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि दोनों ने साल 2008 में शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है औरदोनों ने किस बात को लेकर तलाक लिया इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई। लेकिन अफवाहें काफी उड़ी थी।
बहुत से लोगों का कहना तो यह भी था की पत्नी से अलग होने के बाद में इंद्र नील ने अपनी बेटी को भी छोड़ दिया है। लेकिन अब तकरीबन 3 साल बाद एक्टर ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। ई टाइम्स के साथ इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने कहा कि मैंने कई सारे आर्टिकल पड़े थे और यही सामने आया कि मैं अपनी बेटी को छोड़ दिया है। लेकिन वह मेरी इकलौती बेटी है और मैं उसे बहुत प्यार करता हूं।
इंद्रनील ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि मैं जल्दी से चीजों पर रिएक्ट नहीं करता हूं। पिता होने के नाते जो चीज बताई जा रही है उसमें मैं खुश नहीं हूं। बेटी को भी अच्छी जिंदगी देने के लिए मैं काफी मेहनत कर रहा हूं। लेकिन मेरी बेटी बरखा के पास में इसीलिए ज्यादा रहती है क्योंकि अभी वह उस उम्र में है जहां पर वो वूमेन हुड में ट्रांसफर हो रही है। इसीलिए मां से बेहतर एक बेटी को अच्छी तरीके से गाइड कोई भी नहीं कर सकता।
इस पर बात करते हुए इंद्र नील ने आगे बताया की बेटी उनके और बरखा के साथ में बराबर वक्त बिताती है। यह कपल पूरी कोशिश करता है की बेटी के सामने अच्छा और प्यार भरा माहौल बना रहे। एक्टर ने कहा कि हमारे तलाक को मैच्योरिटी से हमारी बेटी ने हैंडल किया। तब वह स्ट्रांग बनी और उसने अच्छे से सबको मैनेज किया।
इंद्रनील ने अपने और बरखा के तलाक की वजह पर भी बात की और कहा कि हम दोनों शुरू से ही अलग पर्सनालिटी के थे। कुछ सालों के बाद में हम अपने प्रति ईमानदार हो गए और फिर हमारे बीच में दूरियां बढ़ती चली गई। फिर से प्यार में होने की खबरों को उन्होंने पूरी तरीके से खारिज कर दिया है। दरअसल एक वक्त पर एक्टर का बंगाली अभिनेत्री ईशा साहा के साथ में नाम जोड़ा जा रहा था।


Click it and Unblock the Notifications











