India's Got Talent: 'जो अजब है, वो गजब है' के साथ लौटा इंडियाज गॉट टैलेंट, इस दिन देगा TV पर दस्तक

India's Got Talent: टीवी का मोस्ट पॉपुलर और हिट रियलिटी शो है इंडियाज गॉट टैलेंट। इस शो के आने का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं बता दें कि अब इंडियाज गॉट टैलेंट का नया सीजन आने जा रहा है जिसका प्रोमो नवजीत सिंह सिद्धू ने लॉन्च किया है। बता दें कि इस बार का शो पहले से ही ज्यादा शानदार होने वाला है क्योंकि इस बार कंटेस्टेंट लेकर आ रह हैं टैलेंट का वो खजाना जो आज से पहले आपने नहीं देखा होगा। तो अगर आप भी एक्साइटेड हैं इस शो को देखने के लिए तो जानें कब टीवी पर आ रहा है यह शो।
प्रोमो में दमदार लाइनें कहते दिखे नवजोत सिंह सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू की प्रोमो में दमदार लाइन 'दुनिया में सबसे बड़ा रोग, मेरे बारे में क्या कहेंगे लोग', से शुरुआत करते नजर आते हैं। ये लाइन टैलेंट्स को प्रेरित करती है कि वो ऐसे बंधनों से ऊपर उठकर बिना किसी डर अपने सपनों का पीछा करें। इंडियाज़ गॉट टैलेंट के पहले प्रोमो में आने वाले सफर की बस एक झलक दिखाई गई है, इस सीजन की टैगलाइन है 'जो अजब है, वो गजब है' इस सीज़न की असली रूह को बखूबी पेश करती है।
इस डेट को इस टाइम पर देख सकते हैं ये शो
शो के बारे में बात करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू कहते हैं, 'मैं उन टैलेंट्स को देखने के लिए उत्साहित हूं जो अनोखे, क्रिएटिव हैं और इतनी हिम्मत रखते हैं कि आम सोच को चैलेंज कर सकें। ये कमाल के टैलेंट्स न सिर्फ पूरे देश को हैरान करने वाले हैं बल्कि अनगिनत लोगों को अपने सपनों का पीछा करने के लिए प्रेरित भी करने वाले हैं '
इंडियाज़ गॉट टैलेंट का प्रीमियर 4 अक्टूबर 2025 से, हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर होगा।


Click it and Unblock the Notifications











