नवजोत सिंह सिद्धू की शायरी पर आया मलाइका अरोड़ा का दिल, सब कुछ छोड़ अब शुरू करेंगी ये काम...

टीवी का मोस्ट अवेटेड शो इंडियाज़ गॉट टैलेंट का नया सीज़न आखिरकार जल्दी शुरू होने वाला है और मंच पर हमेशा की तरह इस बार भी होगा जोश, जुनून और जादू का माहौल है। इस बार बतौर जज के रूप में नवजोत सिंह सिद्धू,मलाइका अरोड़ा और सिंगर शान नजर आने वाले हैं। यानी कि इस बार प्रतिभा तो होगी ही सात ही में ग्लैमर और मनोरंजन का शानदार तालमेल देखने को मिलने वाला है। बता दें कि इस बार का IGT काफी अलग होने वाला है क्योंकि इस बार कंटेस्टेंट नेक्स्ट लेवल की परफॉर्मेंस लेकर आ रहे हैं। जिसे देखकर खुद जज भी हैरान रह जाएंगे।
जहां भारत की कुछ सबसे अजब टैलेंट्स मंच पर गजब दिखाने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं सिद्धू अपनी अनोखी शैली में शायरी की बौछार कर माहौल को और भी रंगीन बना रहे हैं। प्रतियोगियों की सांसें रोक देने वाली प्रस्तुतियों के बाद सिद्धू की दिल से निकली शायरियां हर परफॉर्मेंस को यादगार बना देती हैं। उनकी शायरी के अंदाज ने न सिर्फ सभी को चौंका दिया है, बल्कि मलाइका का दिल तो जीत लिया है। इतना कि अब मलाइका सिद्धू की शायरियां सुन किताब लिखने का मन बना रही हैं। ऐसे में जब सिद्धू ने एक परफॉर्मेंस के बाद शायरी सुनाई, मलाइका खुद को रोक नहीं पाईं और बोलीं, 'सारे जो आप बोल रहे हो न, मुझे लिखना है।'
प्रोमो में सिद्धू की एक प्रभावशाली पंक्ति - 'दुनिया में सबसे बड़ा रोग, मेरे बारे में क्या कहेंगे लोग' - उन संघर्षों को दर्शाती है जो समाज की आलोचनाओं से दबे रहते हैं। यह पंक्ति प्रतिभाओं को प्रेरित करती है कि वे ऐसे बंधनों से ऊपर उठें और अपने सपनों को निडर होकर पूरा करें। इंडियाज़ गॉट टैलेंट के पहले प्रोमो में इस सीज़न की झलक भर दिखाई गई है, जिसमें टैगलाइन 'जो अजब है, वो गजब है' बता दें कि इंडियाज़ गॉट टैलेंट का प्रसारण 4 अक्टूबर 2025 से हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी LIV पर होगा।


Click it and Unblock the Notifications











