India's Got Talent में आए हरदोम मलखम ग्रुप को देख, तारीफ करते नहीं थीं मलाइका अरोड़ा, बोलीं- गारंटी है कि...

India's Got Talent: टीवी के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो इंडियाज़ गॉट टैलेंट का आगाज होने जा रहा है। हर कोई IGT के ऑन एयर होने का इंतजार कर रहा है। इस शो के नए सीजन में कुछ बेहद अजब-गजब कलाकार और दर्शकों को भारतीय टेलीविज़न पर अब तक के सबसे गजब करतब भी दिखाने को मिलने वाले हैं। फिलहाल तो आपको बता दें कि शो में मलखम करते छोटे बच्चों का एक समूह 'हरदोम मलखम' इस शो में नजर आएगा। इस ग्रुप ने कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कई पदक जीते हैं। इस ग्रुप की परफॉर्मेंस देखने के बाद निवजोत सिंह सिद्धू ही क्या मलाइका अरोड़ा भी इस ग्रुप की तारीफ करते नहीं थकीं।
नवजोत सिंह सिद्धू ने बांधें तारीफों के पुल
हरदोम मलखम के ग्रुप ने इस शो में मंत्रमुग्ध कर देने वाले परफॉर्मेंस दी है जिसे देखकर नवजोत सिंह सिद्धू तो तारीफ करते थके ही नहींं। हरदोम मलखम की शानदार परफॉर्मेंस देख सिद्धू ने कहा, "मैंने पहली बार इतने सारे लोगों के समूह में इतना शानदार तालमेल देखा है। बहुत ताकत थी। सरदार खुश हुआ।" बता दें कि सिद्धू के बाद मलाइका भी ग्रुप की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाईं।
जल्द पहचान मिलेगी...
मलाइका ने आगे कहा, "इस मंच पर आपका परफॉर्मेंस आपके द्वारा जीते गए हर पदक को सही ठहराता है। मुझे नहीं पता कि अभी तक इस ग्रुप को पहचान क्यों नहीं मिली, लेकिन मैं आपको गारंटी दे सकती हूं कि इस परफॉर्मेंस के बाद हर कोई आपको पहचान लेगा।" इंडियाज़ गॉट टैलेंट के नए सीज़न का प्रीमियर 4 अक्टूबर को रात 9:30 बजे, उसके बाद हर शनिवार और रविवार को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर होगा।


Click it and Unblock the Notifications













