Exclusive- सुमंत और सोनाली बने इंडियास गॉट टैलेंट के विजेता
इंडियास गॉट टैलेंट में दुनिया भर से आए प्रतिभागियों ने अपना अपना टैलेंट दिखाया और ये शो अपने चरम पर पहुंच गया है। इस शनिवार को शो के तीन फाइनिल्ट बिवाश अकेडमी ऑफ डांस, तोषण सिंह और तान्या एंड मुकेश में से बिवाश अकेडमी के दो बच्चों सुमंत और सोनाली ने इस साल इंडियास गॉट टैलेंड की टॉफी जीत ली। साथ शो में जब तक है जान के प्रमोशन के लिए आए शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुश्का शर्मा के हाथों जीत की ट्रॉफी ली और जजेस करन, मलाइका और किरण के हाथों 50 लाख का चेक पाया। इसके अलावा विजेता को मारुती ऑल्टो 800 भी इनाम में मिली। मारुती के जीएम मनोहर भट्ट ने कार की चाभी इन दोनों विदेताओं के हाथ में दी।
इंडियास गॉट टैलेंट के फिनाले में जहां एक ओर तीनों फाइनलिस्ट ने अपना टैलेंड दिखाया वहीं जब तक है जान टीम यानी शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने भी अपना डांसिंग टैलेंड इस शो के सेट पर दिखाया। इस शनिवार को शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा जब तक है जान का प्रमोशन करते नज़र आएंगे। तीनों ने अपनी फिल्म को काफी मजेदार तरीके से प्रमोट किया।
मलाइका ने जहां एक ओर मुन्नी बदनाम हुई पर ठुमके लगाए वहीं किरण खेर, शाहरुख खान और मनीष पॉल ने भी मिलकर कल हो ना हो के गाने प्रिटी वुमेन पर डांस किया। इस शो को फिनाले में माई नेम इज खान के गाने सजदा के सिंगर रिचा शर्मा, तोषन और चंचल भारती ने भी परफॉर्म किया। साथ ही शाहरुख खान ने सलमान की भाभी यानी मलाइका अरोड़ खान के साथ भी डांस किया। करन जौहर और किरण खेर ने मलाइका और शाहरुख की जोड़ी की भी काफी तारीफ की।


Click it and Unblock the Notifications











