करन ने शाहरुख और मलाइका को कहा थैंक्स- आईजीटी फिनाले

By सोनिका मिश्रा

आज रात देश के कोने कोने से अपना टैलेंट दिखाने आए प्रतिभागियों में से विषाद एकेडमी के सुमंत और शोनाली को इंडियास गॉट टैलेंट का विनर घोषित किया जाएगा। आईजीटी के इस फिनाले में 'जब तक है जान' की टीम शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म जब तक है जान का प्रमोशन करने पहुंचे हैं। शो के फिनाले के दौरान करन जौहर जो कि शाहरुख खान के बेहद करीबी दोस्त कहे जाते हैं ने शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा खान को थैंक्स कहा अब करन ने ऐसा क्यों कहा ये जानने के लिये आगे पढ़िये।

हुआ यूं कि शाहरुख और मलाइका ने इंडियास गॉट टैलेंड के फिनाले में दिल से फिल्म के छइंया छइंया गाने पर डांस किया और उनके डांस को देख हर किसी ने उनकी कैमिस्ट्री की तारीफ की। शो के जज करन जौहर और फराह खान ने शाहरुख खान और मलाइका की तारीफ करते हुए कहा मेरी फिल्म काल शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा के डांस की ही वजह से ही चल पाई। काल में जो भी धमाल हुआ वो सिर्फ शाहरुख और मलाइका के डांस के चलते हुआ। थैंक्स टू शाहरुख एंड मलाइका।"

ज्ञात हो कि शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा खान ने सबसे पहले दिल से फिल्म में एक साथ ट्रेन के ऊपर छइंया छंइया गाने पर डांस किया था उनका ये गाना फिल्म की जान थी। इस गाने ने काफी धूम मचाई। उसके बाद करन जौहर ने बतौर निर्माता काल फिल्म बनाई और उसके टाइटल सांग में शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा खान ने काफी धमाल मचाया। सिर्फ इस गानो को देखने के लिए लोग थियेटर में काल फिल्म देखने गये। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली लेकिन ये गाना काफी फेमस हुआ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X