फोन बूथ में इस हसीना ने बोल्ड अंदाज में खिंचवाई फोटो, फैंस बोले- 'कोई AC चलाओ'

इंडियन टेलिविजन एक्ट्रेस अपर्णा दीक्षित 'ये दिल सुन रहा है' में पूर्वी का किरदार निभाकर रातों-रात सुर्खियों में आ गई थी। वहीं कई और टीवी सीरीज जैसे कलश- एक विश्वास में देविका, बेपनाह में बानी और प्यार की लुका-छिपी में सृष्टि के किरदार में अपर्णा ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया।
2013 से टीवी की दुनिया में कदम रखने वाली Aparna Dixit आजकल अपने काम से ज्यादा अपनी हॉट फोटोज के कारण चर्चा में रहती हैं। हाल ही में अपर्णा दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें पोस्ट की है जिसे देखकर लोग एसी चलाने पर मजबूर हो गए हैं। दरअसल, अपर्णा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटोशूट की सीरीज शेयर की है जिसमें वे लाल रंग के फोनबूथ में पोज देती नजर आ रही हैं।
इस फोनबूथ के गेट पर खड़े होकर अपर्णा ने बेहद मादक अंदाज में पोज दिए हैं। इस दौरान उन्होंने ब्रॉलेट सेल्फ प्रिंटेड रेड टॉप पहना है और बेबी पिंक कलर की थाई स्पिल्ट स्कर्ट पहनी है। अपने लुक को बोल्ड बनाने के लिए अपर्णा ने ब्लैक स्ट्राइप्स हील्स और हूप इयररिंग्स पहने हैं। साथ ही बालों को खुला रखा है। अपर्णा ने इस फोटोशूट के दौरान तीन फोटोज पोस्ट की हैं जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
इन फोटोज को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि 'मुझे इस तरह से मत घुरो'। हालांकि अपर्णा के फैंस को ये फोटोज बहुत पसंद आ रही है और वे इस पर खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं। इसी दौरान फैंस ने लिखा कि आप बहुत खूबसूरत दिख रही हैं, आपकी आंखें सुंदर है और लाल लिपस्टिक आप पर जंच रही है। वहीं एक फैन ने लिखा कोई एसी तो चला दो। कोई उन्हें क्यूट बुला रहा है तो कोई दिल के इमोजी भेज रहा है। कुछ फैंस उन्हें ऑल टाइम फेवरेट फोटो लिख रहे हैं। कोई उन्हें किलर कह रहा है तो कोई एंबुलेंस बुलाने की बात कर रहा है। कुल मिलाकर फैंस को ओवरऑल ये फोटोज बहुत पसंद आ रही हैं। ये पहली बार नहीं है जब अपर्णा ने इस तरह से हॉट लुक की फोटोज पोस्ट की हैं। इससे पहले भी वह अक्सर कभी बीच पर तो कभी ट्रैवल के दौरान अपनी हॉट फोटोज पोस्ट करती रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications