ITA Awards 2022- हिना खान और हर्षद चोपड़ा समेत इन सितारों को मिले शानदार अवॉर्ड्स, देखें विर्स की पूरी लिस्ट!

हर साल की तरह इस साल भी टीवी के सबसे लोकप्रिय अवॉर्ड शो टेलीविजन भारतीय अकादमी को लेकर चर्चा हो रही है। साल 2022 में भी कई टीवी के नामचीन सितारों ने पुरस्कार जीते हैं और इसको लेकर फैंस लगातार खुश हो रहे हैं और उनको बधाई दे रहे हैँ। इस अवॉर्ड शो 2022 का शुभारंभ कल यानि 6 मार्च को मुंबई में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में लगभग सभी सितारे मौजूद थे और कई बॉलीवुड सितारे भी इस अवॉर्ड शो की शोभा बढ़ा रहे थे।

इस दौरान बॉलीवुड से आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, करण जौहर और वाणी कपूर नजर आईं थीं। टीवी के सितारों की बात करें तो इस लिस्ट में हिना खान, रश्मि देसाई, हेली शाह, करणवीर शर्मा, रवि दुबे, गौरव खन्ना और कई सितारे मौजूद थे।

television, award, hina khan, harshad chopra, टेलीविजन, अवॉर्ड, हिना खान, हर्षद चोपड़ा

इस दौरान टीवी सितारों की परफॉर्मेंस चर्चा का विषय रहा था। अगर बात करें पुरस्कार की तो नकुल मेहता और हिना खान समेत कई सितारों को अवॉर्ड्स में मिले हैँ। आप देखिए पुरस्कारों की ये लिस्ट जो कि चर्चा में बनी हुई है।

हर्षद चोपड़ा

हर्षद चोपड़ा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में डॉ अभिमन्यु बिड़ला का दमदार किरदार निभाने वाले हर्षद चोपड़ा ने इस कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (लोकप्रिय) का पुरस्कार जीता। अभिनेता ने फैंस को उनके प्यार लिए धन्यवाद दिया।

नकुल मेहता

नकुल मेहता

नकुल मेहता, जो कि अपनी पत्नी जानकी के साथ कार्यक्रम में नजर आए थे और वर्तमान में बड़े अच्छे लगते हैं 2 में नजर आ रहे हैं। उन्होने जाहिर तौर पर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।

आशी सिंह

आशी सिंह

इस शो के दौरान अभिनेत्री आशी सिंह ब्लैक-ब्राउन ड्रेस में नजर आईं थीं। वो इस समय ज़ी टीवी के मीत: बदलेगी दुनिया की रीत में मीत की भूमिका निभा रही हैं, इस कार्यक्रम में एक पुरस्कार जीता।

हिना खान

हिना खान

हिना खान ने अपनी फिल्म लाइन्स के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। इस दौरान वो काफी अच्छी दिख रहीं थीं, लोगों ने उनकी तारीफ की है।

रूपाली गांगुली

रूपाली गांगुली

स्टार प्लस के नंबर एक शो अनुपमा में 'अनुपमा' की भूमिका निभाने वाली रूपाली गांगुली ने इस कार्यक्रम में एक पुरस्कार जीता, इस दौरान उनके बेटे को ट्रॉफी पकड़े हुए देखा गया था।

रवि दुबे

रवि दुबे

रवि दुबे ने भी इस कार्यक्रम में पुरस्कार जीता था क्योंकि उन्हें ट्रॉफी पकड़े हुए देखा गया था। निया शर्मा और सुरभि चंदना के साथ पोज देते वो नजर आ रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X