इंडियन प्रो म्यूज़िक लीग के कप्तानों ने वाजिद खान को दी श्रद्धांजलि, दिया ये उपहार!
पिछले तीन दशकों से टेलिविजन कॉन्टेन्ट को आकार देने में ज़ी टीवी सबसे आगे और एक ट्रेंड सेटर रहा है और फिर एक बार वे अपनी नॉन फिक्शन प्रॉपर्टी 'इंडियन प्रो म्युज़िक लीग' (आईपीएमएल) के साथ म्युज़िक रिअॅलिटी शो का चेहरा बदलने के लिए तैय्यार है। खेलजगत में कई लीग प्रतियोगिता देखने मिलती हैं लेकिन इस खास म्युज़िक लीग में ६ टीम्स भारत के विभिन्न क्षेत्रों का नेतृत्व करते हुए म्युज़िकल चैम्पियनशिप में लड़ेंगी। इस हर टीम को बॉलीवूड और स्पोर्ट्स सेलेब्रिटी का नेतृत्व मिला है और टॉप पार्श्वगायक उनके कप्तान हैं। एक शो स्टार, एक ऑल राऊंडर और एक नये गायक का इन टीम में समावेश होगा। तीन रोमांचक इनिंग्स के बाद इस वीकेन्ड को सभी छः टीम्स के सुपर मैच के साथ चौथे इनिंग की शुरूआत हो रही है।
इंडियन प्रो म्युज़िक लीग के आगामी भागों में प्रतिस्पर्धा कठिन होती जा रही है और सभी टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही हैं। सभी कप्तानों ने मिलकर अपनी दिल्ली जैमर्स टीम के कप्तान साजिद को एक सरप्राइज दिया।

वाजिद विशेष एपिसोड के दौरान, पंजाब लायंस और बंगाल टाइगर्स के कप्तान मीका सिंह और शान ने साजिद को मंच पर बुलाया और फिर दिवंगत वाजिद को श्रद्धांजलि देते हुए एक वीडियो दिखाया गया। कैलाश खेर (मुंबई वारियर्स), अंकित तिवारी (यूपी दबंग) और जावेद अली (गुजरात रॉकर्स) ने दिल्ली जैमर्स के कप्तान को टोपी भेंट की। उन्होंने यह भी कहा कि साजिद के पास टोपी पहनने की एक ट्रेडमार्क शैली है। उन्होंने कहा कि वाजिद शो से जुड़े पहले लोगों में से एक थे और सभी ने इस टोपी के माध्यम से अपनी उपस्थिति महसूस की।
मीका सिंह ने वाजिद विशेष एपिसोड के बारे में शो पर कहा, "मेरी वाजिद के साथ कई विशेष यादें हैं, लेकिन एक बात मैं आज यहां कहूंगा कि वह न केवल एक महान गायक थे, बल्कि एक बहुत अच्छे इंसान और बड़े भाई भी थे। उनका जाना हम सभी पर भारी पड़ा है। यह कहा जाता है कि लिजंड्स कभी नहीं मरते हैं और उनका संगीत हमारे दिलों में अमर है। मैं साजिद भाई से कहना चाहता हूं कि जब भी आप उन्हें याद करें, हम सब यहां हैं। आओ और हम में से किसी को भी गले लगाओ।"
शान ने कहा, "वाजिद भाई और मैंने एक साथ काम किया है लेकिन दोस्तों के रूप में हम हमेशा चैट करते हैं। उनके कई वॉइस नोट आज भी मेरे फोन में हैं और उनका आखिरी संदेश था 'भाईजान आप कहां हो? मैं आपसे मिलना चाहता हूँ। क्या आपको मेरा नया पता है? कृपया मुझसे मिलें।' हम मिल नहीं सके और यही बात मुझे अक्सर परेशान करती है। हम हमेशा उनके काम को याद रखेंगे।"
इस सबके बाद साजिद कुछ भी कह नहीं पा रहा था। उन्होंने कहा, "मैं वाजिद से यही कहना चाहता हूँ कि वह मेरी चिंता न करें। मैं ठीक हूँ और मेरे साथ यहां बहुत सारे लोग हैं। मुझे लगता है कि अब उसे वहां पापा के साथ समय बिताना चाहिए और जब अपना टाईम आयेगा तब हम भी ऊपर आके मिलेंगे।
मैं इंडियन प्रो म्युिज़क लीग की कोई भी याद साझा नहीं करना चाहता क्योंकि तब हम सभी रो पड़ेंगे। मैं मजबूत होने की कोशिश कर रहा हूँ और मैं सभी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूँ। चलो वाजिद हम सेलिब्रेट करते हैं और मैं आप सभी कुछ बताना चाहता हूँ, इसलिए नहीं कि मैं उसका भाई हूँ, बल्कि वो जिस तरह से लोगों, उसके सहयोगियों और उसके आसपास के लोगों के साथ सम्मान से बर्ताव करता था वह बात मुझे बहुत पसंद थी और सभी को ये सीखना चाहिए।"
उन्होंने जो कहा, उससे हर कोई भावुक हो गया। साजिद वाजिद के गीतों पर सभी टीमों ने प्रस्तुतियां दीं। आप गुजरात रॉकर्स, बंगाल टाइगर्स, दिल्ली जैमर्स, मुंबई वारियर्स, यूपी दबंग और पंजाब लायंस के बीच की लड़ाई तो बिलकुल मिस नहीं कर सकते। हर कोई चौथा सुपर मैच जीतने की पूरी कोशिश करेगा।
इन खूबसूरत पलों और कुछ ज़बरदस्त प्रदर्शनों को देखें 'इंडियन प्रो म्युज़िक लीग' पर हर शनिवार और रविवार को रात 8 बजे केवल ज़ी टीवी पर.


Click it and Unblock the Notifications











