..................... Indian Idol Winner Prashant is coming as an actor | इडियन आइडल के विनर 'प्रशांत' बने एक्टर - Hindi Filmibeat

इडियन आइडल के विनर 'प्रशांत' बने एक्टर

By Jaya Nigam

Prashant Tamang
तीन साल पहले एक भारतीय रिएलिटी शो से 'इंडियन आइडल' बनने वाले प्रशांत तमांग अब जल्द ही फिल्मों में बतौर अभिनेता दिखने वाले हैं। उम्मीद की जा रही है कि पूर्व 'इंडियन आइडल' प्रशांत तमांग, नेपाली फिल्मों के 'मैटिनी आइडल' भी बन सकेंगे। प्रशांत को उस दौरान नेपाल का भारी समर्थन मिला था। पश्चिम बंगाल पुलिस बल के पूर्व कांस्टेबल 27 वर्षीय तमांग ने बतौर अभिनेता अपनी नई शुरुआत की है। नेपाल के करीब 60 थियेटरों में उनकी पहली फिल्म 'गोरखा पलटन' का प्रदर्शन हो रहा है।

'गोरखा पलटन' के बाद तमांग दो और फिल्मों 'अंगालो यो मायाको' और 'किनो मायामा' में नजर आएंगे। मीडिया में उनकी ऐसे गायकों से तुलना शुरू हो गई है जिन्होंने अभिनय की दुनिया में हाथ आजमाया था लेकिन उन्हें गायन क्षेत्र में वापसी करनी पड़ी। फिल्म 'गोरखा पलटन'पहाड़ों में रहने वाले एक गरीब लड़के की कहानी है जो बाद में गरीबी से बचने के लिए ब्रिटिश सेना में शामिल हो जाता है। फिल्म इसी शुक्रवार को प्रदर्शित हुई है।

नेपाली गायक नारायण रायामाझी के निर्देशन में बनी 'गोरखा पलटन' के प्रचार के लिए दो महत्वपूर्ण हस्तियां नेपाल पहुंची थीं। इन हस्तियों में से एक खुद तमांग थे, जो अमेरिका में एक संगीत समारोह छोड़कर यहां आए थे। दूसरी हस्ती उनका शुभंकर था, जिसने 2007 में सोनी टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले म्युजिक रिएलिटी शो में उनकी हौसला-अफजाई की थी।

'इंडियन आइडल' के अंतिम मुकाबले में 2007 में तमांग को एक पारम्परिक नेपाली टोपी पहनाने वालीं उनकी मां रूपा तमांग दूसरी बार भी अपने बेटे को दुआएं देने के लिए दार्जीलिंग से यहां पहुंचीं। उन्होंने समाचार पत्र 'कांतिपुर' से कहा, "मेरा बेटा अब एक गायक से एक अभिनेता बन रहा है। मैं यहां उसे अपना आशीर्वाद देने आई हूं। "

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X