..................... Indian Idol winner Pawandeep Rajan Health update, Singer out of ICU, photo viral - Hindi Filmibeat

Pawandeep Rajan की हेल्थ को लेकर आई बड़ी अपडेट, दोस्त ने साझा की तस्वीर, ICU से...

pawandeep rajan

Pawandeep Rajan out of ICU- पवनदीप राजन के कार एक्सीडेंट में घायल होने के बाद लगातार उनका इलाज नोएडा के एक अस्पताल में चल रहा था। उनको लेकर खबरें आ रहीं थीं कि हालत गंभीर है और परिवार समेत उनके चाहने वाले लगातार प्रार्थना कर रहे थे।

लेकिन अब एक और तस्वीर सीधे अस्पताल के कमरे से सामने से आई है जो कि राहत पहुंचाने वाली है। हंसते मुस्कुराते पवनदीप आपको इस तस्वीर में नजर आ रहे हैं।

पता चला है कि वो खतरे से बाहर हैं और आईसीयू रूम से निकल आए हैं। लगातार उनकी हालत बिगड़ रही थी इस कारण उनको आईसीयू में भर्ती किया गया था। दुर्घटना इतनी खतरनाक थी कि उनके शरीर के कई अंगों पर चोट आई थी।

दोस्त ने साझा की तस्वीर

खबरें हैं कि इस दुर्घटना में कई हड्डियां टूटीं थीं और डॉक्टर्स को कई सर्जरी भी करनी पड़ी थी। बीते दिन खबरें आईं थीं कि उनकी हालत सही नहीं है और उनको दुआओं जरूरत है। अब लोगों की दुआ काम कर गई है। पवनदीप राजन के एक दोस्त इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए खुशखबरी दी है कि पवन अब खतरे से बाहर हैं।

दोस्त ने तस्वीर के साथ लिखा, "आप सभी के आशीर्वाद से पवन अब काफी ठीक है।" इस दौरान पवन के साथ कई लोग नजर आ रहे हैं। यकीनन फैंस के लिए ये तस्वीर काफी राहत देने वाली है। पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल जीता था और इसके बाद वो स्टार बन गए थे।

लोग कर हैं ऐसे कमेंट्स

इस तस्वीर पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''माता रानी आपको जल्दी स्वस्थ करें और माता रानी का आशीर्वाद बना रहे आप पर सदा।'' एक ने लिखा, ''जल्दी ठीक हो जाओ पवनू।'' एक ने लिखा, ''ईश्वर आपको जल्दी स्वस्थ करे।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। इसके अलावा हार्ट और फायर इमोजी भी साझा की जा रही है।

Read more about: pawandeep rajan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X