इंडियन आइडल भी देंगे राजेश खन्ना को श्रृद्धांजलि

सोनी टीवी के सिंगिंग शो इंडियन आइडल 6 के प्रतिभागी बॉलीवुड के महानायक को अपनी तरफ से श्रृद्धांजलि देने के लिए इस हफ्ते के एपिसोड में राजेश खन्ना के चुनिंदा गाने गायेंगे। शो के जज अनु कपूर, आशा भोंसले, सुनिधि चौहान और सलीम मर्चेंट भी काका के प्रति अपनी श्रृद्धांजलि समर्पित करते हुए अपने पसंदीदा गाने सुनाएंगे।
इंडियन आइडल की इस बार की जज आशा भोंसले ने भी राजेश खन्ना की कई फिल्मों में गाने गाए हैं और वो भी राजेश खन्ना की बहुत बडी़ प्रशंसक हैं। राजेश खन्ना के निधन के बाद उन्हें श्रृद्धांजलि देने वाले कलाकारें में आशा भोंसले भी थीं। मीडिया से बात करते हुए आशा ने कहा था कि राजेश खन्ना हमेशा एक सुपरस्टार के रुप में जाने जाएंगे।
ज्ञात हो कि 18 जुलाई को बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। उन्हें पिछले महीने की 20 की तारीख को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था और जब दो हफ्तों के बाद वो वापस आए तब 18 जुलाइ की सुबह एक बार फिर से उनकी तबियत बिगड़ गई और डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। राजेश खन्ना की उम्र 69 थी और उन्हें कैंसर की बीमारी बताई जा रही थी।


Click it and Unblock the Notifications











