12 साल बाद...टीवी के तीन सुपरस्टार्स...लौट रहे साथ...बदला था टीवी का इतिहास

टीवी की दुनिया में चार साल बाद एक बेहतरीन सिंगर की खोज करने आ रहा है इंडियन आइडल वह भी अपने एकदम पुराने स्टाइल में।

By Goldi

वर्ष 2004 में इंडियन आइडल की शुरुआत टीवी पर हुई थी। उस दौरान सभी दर्शक बस टीवी से चिपक कर इडियन आइडल देखने में अपनी दिलचस्पी दिखाते थे। इंडियन आइडल के कई सीजन्स आये और गये लेकिन जितना सीजन 1 हिट था उतना शायद ही कोई और सीजन हो सका।

indion idol

जैसा की सभी जानतें है कि जल्द ही टीवी की दुनिया में इंडियन आइडल 7 अपनी वापसी करने वाला है। इसी के साथ टीवी पर वापसी होने वाली हैं सीजन 1 के जजेज की भी। जी हां इडियन आइडल सीजन 7 को जज करते हुए नजर आयेंगें फरहा खान, अनु मालिक और सोनू निगम की।

सूत्रों की माने, तो इस तिकड़ी को शो में वापस लाने की वजह है उनका एक्सपीरियंस। फराह खान को संगीत का अच्छा ज्ञान हैं उनकी हर फिल्म के गाने चार्टबस्टर होते हैं।

गौरतलब है कि, फराह इन दिनों सेलेब्रिटी डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा होस्ट कर रहीं है।

कुछ ही दिनों पहले शो के जज सोनू निगम ट्विटर पर लिखा था कि, "हम इंडियन आइडल के साथ वापसी करने जा रहे हैं।"

बता दें, सीजन 7 लगभग चार साल बाद टीवी पर वापसी कर रहा है। इस बीच बच्चों के लिए 'इंडियन आइडल जूनियर' रिलीज किया गया। जिसमे सोनाक्षी सिन्हा बतौर जज नजर आईं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X