5000 हजार का लोन लेकर Indian Idol पहुंचा ये कंटेस्टेंट, नेहा कक्कड़ ने दिया इतने लाख का चेक Video
टीवी का लोकप्रिय शो इंडियन आइडल अपने नए सीजन के साथ आगाज करने की पूरी तैयारी कर चुका है। कोरोना काल में भी पूरी सावधानी रखते हुए टीवी के कई शोज ने अपना काम जारी रखा है। रियलिटी शो भी बिना लाइव दर्शकों के किया जा रहा है। इस फेहरिस्त में नया नाम शामिल हुआ है इंडियन आइडल का।
इस बार भी जज की भूमिका में नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी हैं। आदित्य नारायण शो को होस्ट करेंगे। सोनी चैनल के सोशल मीडिया अकाउंट पर शो के प्रोमो वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं। जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ कर लिया है।

इससे सभी वाकिफ हैं कि नेहा कक्कड़ काफी इमोशनल हैं। इसका साफ उदाहरण एक नहीं बल्कि कई बार शो के दौरान कंटेस्टेंट से बातचीत के समय दिख चुका है। इस बार भी ऐसा कुछ हुआ कि नेहा ने एक कंटेस्टेंट के नाम पर लाखों का चेक कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications