फैंस के लिए बड़ी खबर, लोकप्रिय सिंगर के बेटे से होगी नेहा कक्कड़ की शादी, तस्वीरें Leak !
Recommended Video
नेहा कक्कड़ ऐसी सिंगर हैं जो कि अपने सांग और स्टाइल के साथ बीते दो साल से अपने निजी जिंदगी को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। बीते साल जहां नेहा कक्कड़ का दिल बुरी तरह टूटा और उसकी आवाज सभी को सुनाई दी।
ठीक इस तरह नेहा की जिंदगी में प्यार की वापसी हुई है। जो कि शादी तक पहुंच गया है। ये मामला शुरू हुआ है इंडियन आइडल 11 के सेट से। इस बार शो को होस्ट आदित्य नारायण कर रहे हैं। आदित्य लगातार शो में मजाक करते हुए नेहा कक्कड़ के साथ रोमांस और मस्ती करते हुए नजर आते हैं। लेकिन अब इसी स्टेज पर नेहा की शादी का मामला जोरों में है।

कुछ दिन पहले आदित्य नारायण अपने पिता उदित नारायण और पत्नी के साथ इंडियन आइडल के मंच पर पहुंचे। उदित नारायण ने ये साफ तौर पर कह दिया कि वह इस शो को दो वजह से फॅालो करते हैं। पहला ये कि शो के कंटेस्टेंट में कमाल का हुनर है। दूसरा वह ये कि नेहा कक्कड़ को वह अपनी बहू बनाना चाहते हैं।
अब ताजा रिपोर्ट में ये कहा जा रहा है कि नेहा के माता-पिता भी शो में पहुंचे थे। वे भी आदित्य के साथ नेहा की शादी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। नेहा की तरफ से शो के एक प्रोमो में भी कहा गया कि वह अगर इतनी जल्दी राजी हो गईं तो मजा नहीं आएगा।
यहां देखिए तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications