शादी के बाद कई बार पत्नी को दिया धोखा, एक्सट्रा मैरिटल अफेयर से उजाड़ी बीवी की जिंदगी

Amit Tandon Extra Martial Affair

Amit Tandon Extra Martial Affair: इंडियन आइडल में नजर आ चुके मशहूर सिंगर और अभिनेता अमित टंडन ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा कर दिया है। अमित टंडन ने बताया कि वह अपनी पत्नी को एक या दो बार नहीं बल्कि कई बार धोखा दे चुके हैं।

तलाक लेने का फैसला

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमित टंडन ने साल 2007 में डूबी टंडन के साथ में शादी रचाई थी। लेकिन साल 2017 के वक्त उनकी शादी काफी ज्यादा बुरे दौर में पहुंच गई थी और दोनों ने तलाक लेने का भी फैसला ले लिया था। लेकिन तलाक के बाद एक बार फिर से दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ने लग गई।

पत्नी को दिया धोखा

इसी के चलते अमित टंडन और रूबी ने साल 2023 में एक बार फिर से शादी कर ली। अब हाल ही में एक लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान अमित ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने पत्नी को धोखा दिया था और इसी के चलते वह बर्बाद हो गई थी। मालूम हो कि अमित की मुलाकात रूबी से एक सेट पर हुई थी। बाद में दोनों ने शादी कर ली थी।

गर्म दिमाग के है दोनों

अमित ने बताया कि वह और उनकी पत्नी रूबी दोनों ही बहुत गर्म दिमाग के व्यक्ति हैं। दोनों के बीच काफी लड़ाइयां भी होती थी और कोई एक इंसान भी ऐसा नहीं था जो उनको शांत करवा सके। अमित ने बताया कि "अगर हम परिवार के साथ में रहते तो हमें वह समझा देते और शांत करवा देते। लेकिन हमारे साथ में कोई था ही नहीं और फिर हमारे रिश्ते में दरार भी आ गई।"

धोखे से टूटी पत्नी

अमित टंडन ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने अपनी पत्नी को धोखा दिया है और इसी के चलते वह पूरी तरीके से टूट गई थी। सिंगर ने इस पर बात करते हुए कहा कि "हां, मैंने उसको धोखा दिया था। कुछ समय तक तो उसे कुछ भी नहीं पता था और जब पता चला तो वह टूट गई क्योंकि एक औरत अपना परिवार छोड़कर आपके साथ में रहने के लिए आती है वह ऐसा नहीं सहेगी।"

More from Filmibeat

Read more about: amit tandon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X