..................... इंडियन आइडल फेम फरमानी नाज ने किया गुनाह हुई गिरफ्तारी।Indian Idol fame Farmani naaz brother arrested in serious crime here read - Hindi Filmibeat

Har Har Shambhu सिंगर Farmani naaz के घर में बवाल, पुलिस ने की गिरफ्तारी, जानिए पूरा मामला

farmani naaz

टीवी के लोकप्रिय शो इंडियन आइडल फेम फरमानी नाज के परिवार में गिरफ्तारी हुई है। फरमानी नाज ने हर हर शंभू गाना गाकर लोकप्रियता हासिल की। मिली जानकारी अनुसार उनका पूरा परिवार लुटेरा निकला है। फरमानी नाज के भाई को मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि फरमानी का भाई अरमान सरिया लूट गिरोह का एक सदस्य है। उसने कई जगह पर लूट की है। जानकर हैरानी होगी कि फरमानी के पिता और जीजा इस ग्रुप में एक खास भूमिका निभाते हैं।

पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार हाल ही में इस पूरी गैंग ने एक जगह से 200 किलो सरिया चुराई है। साथ ही कई सारी लूट की गाड़ियां भी उनके पास से पुलिस को मिली है। फरमानी का भाई खुद सिंगर हैं। पुलिस ने इस मामले को लेकर अभी तक 8 लोगों की गिरफ्तारी की है। बता दें कि फरमानी इंडियन आइडल में आने के बाद खो गईं। उनके इंस्टाग्राम पर कई वीडियो वायरल हुए थे। लोगों ने उनकी प्रतिभा की काफी तारीफ की थी।

फरमानी यूपी के मुजफ्फरनगर जिले से हैं। फरमानी की शादी काफी समय पहले हो गई थी। लेकिन ससुराल से मिली प्रताड़ना के बाद वह मायके में रहती थीं। गांव के एक शख्स ने उनका वीडियो अपलोड किया और फिर रातों रात वह स्टार बन गईं। फरमानी ने खुद की सोशल मीडिया लोकप्रियता का फायदा उठाया ।

फरमानी ने अपना यू ट्यूब चैनल भी खोला है। जहां वह अपने गानों के वीडियो अपलोड करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने आखिरी पोस्ट तीन दिन पहले किया था। खेत से लेकर गांव के अपने घर के पास फरमानी कई तरह से रील वीडियो बनाती हैं। जिसे काफी पसंद किया जाता है। फरमानी अपने देसी अंदाज में गाना पेश करती हैं। जो उनके फैंस के बीच वायरल हो जाता है। अभी तक उनके भाई की गिरफ्तारी पर फरमानी की तरह से कोई बयान सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X