Indian Idol के सेट पर झाड़ू लगाने वाले युवराज का गाना सुन रो पड़े जज, वीडियो वायरल
एक बार फिर से लोकप्रिय टीवी शो इंडियन आइडल की वापसी हो रही है। इसके नए सीजन का वीडियो भी सामने आया है। जहां पर शो के सभी जज नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया नए इंडियन आइडल की तलाश कर रहे हैं। शो का जो नया प्रोमो सामने आया है वो अपने कंटेस्टेंट के कारण चर्चा में आ गया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहे कंटेस्टेंट युवराज की कहानी देखने को मिलेगी। जो कि सेट पर झाड़ू लगाते हुए दिख रहे हैं।
युवराज का गाना सुनकर सभी जज उनसे काफी प्रभावित हो जाते हैं। हिमेश रेशमिया और नेहा कक्कड़ भावुक होते हुए दिखाई देते हैं। युवराज बताते हैं कि वह इंडियन आइडल के सेट पर ही सफाई का काम करते हैं। हर सीजन के दौरान जज जिस बारीकी का जिक्र बाकी के कंटेस्टेंट से करते थे, युवराज उस पर ध्यान देते थे।

अपनी गायकी को उन्होंने इसी तरह सुधारा है आज वह इस नए सीजन में बतौर नया कंटेस्टेंट बनकर आ रहे हैं। युवराज की इस सच्चाई को सुनकर सभी जज उनसे काफी प्रभावित हो जाते हैं। आपको बता दें कि इंडियन आइडल के नए सीजन का आगाज 29 नवंबर से होने जा रहा है।
कोरोना में बिना किसी रिस्क को देखते हुए पूरी सावधानी के साथ इस सीजन की शूटिंग पूरी की जाएगी। लाइव दर्शक इस बार शो का हिस्सा नहीं होंगे। केबीसी और द कपिल शर्मा शो की तरह इंडियन आइडल की शूटिंग शुरू की जाएगी। इसके कुछ एपिसोड की शूटिंग कर ली गई है। चलिए आपको ये वीडियो दिखाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications