#Shaandaar: बाहुबली के बाद अब अक्षय कुमार के साथ काम करना है!
इंडियन आईडल 9 का ग्रांड फिनाले शानदार रहा और शो को जीता साउथ से सिंगर एल वी रेवंत ने। और अब उनका सपना है बॉलीवुड में धाकड़ एंट्री मारने का वो भी अक्षय कुमार के साथ।
इंडियन आईडल 9 का ग्रांड फिनाले शानदार रहा और आखिरकार शो को जीता साउथ के सिंगर एल वी रेवंत ने। अपने ऑडीशन से ही रेवंत ने सबकी उत्सुकता ये बताकर जगा दी थी कि वो बाहुबली के सिंगर हैं। उन्होंने तेलुगू बाहुबली के गाने गाए हैं।
अब इस बाहुबली सिंगर का सपना हिंदी सीखकर बॉलीवुड पर राज करने का है। इतना ही नहीं, उनका सपना है कि प्रभास के बाद, अगर वो किसी को आवाज़ दें तो वो अक्षय कुमार हो। और इस सपने को पूरा करने में वो तुरंत जुट जाएंगे।

रेवंत पूरे शो के दौरान सबके फेवरिट रहे। वहीं इंडियन आईडल में अरिजित के गाने गाकर उन्होंने हमेशा सबका दिल जीता। अब देखना ये है कि ये बाहुबली स्टार बॉलीवुड में अपनी पहचान बना पाते हैं या नहीं।
इससे पहले इंडियन आईडल विजेता अभिजीत सावंत, अमित पॉल जैसे गायक कुछ समय तक बॉलीवुड में अपनी पहचान ढूंढने के बाद गायब हो गए।
लेकिन कई ऐसे सिंगर हैं जिन्होंने रियलिटी शो से शुरूआत की और उसे जीतकर या बिना उसे जीते भी आज बॉलीवुड में राज कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











