मुश्किल होगा इस बार इंडियन आइडल बनना

By सोनिका मिश्रा

[सोनिका मिश्रा] इंडियन आइडल बनना अब पहले से और ज्यादा मुश्किल हो गया है। इस बार के ऑडिशन्स को देखकर आप आसानी से इसका अंदाजा लगा सकते हैं। 1 जून से शुरु होने जा रहे इंडियन आइडल सीज़न 6 में फिलहाल तीन हफ्तों तक देश भर में हुए ऑडिशन्स दिखाए जाएंगे। और इन ऑडिशन्स को देखकर आप समझ सकेंगे कि इस बार कंटसटेंट्स से जजेस की उम्मीदें किस हद तक बढ़ चुकी हैं।

इस बार के जजेस भी सिंगिंग की दुनिया के ऐसे बादशाह हैं जिनकी उम्मीदों पर ख़रा उतरना इस बार के कंटस्टेंट्स के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। इस बार इंडियन आइडल 6 के जजेस की कुर्सी पर अनु मलिक, सुनीधी चौहान, सलीम मरचेन्ट और गायिकी की क्वीन आशा भोंसले होंगी।

गौरतलब हो कि आशा भोंसले से पहले ए.आर. रहमान को इंडियन आइडल जज करने के लिए बुलाया गया था पर किसी वजह से ए.आर. रहमान ने इस शो को जज करने से इंकार कर दिया और फिर आशा भोंसले को इस साल के इंडियन आइडल के चुनाव के लिए मनाया गया।

इस वक्त टीवी पर सिंगिंग और डांसिंग के इतने शो चल रहे हैं कि उनमें अपनी एक जगह बनाना बहुत कठिन काम है। ऐसे में जजेस के रुप में ऐसे चेहरे लाना जिन्हें लोग पसंद करते हैं और देखना चाहते हैं चैनल्स की मजबूरी है।

खैर अब इस बार के इंडियन आइडल को आशा भोंसले की किन किन परिक्षाओं से पार पाना होगा ये तो वक्त बताएगा पर हमें ये तो पता है कि आशा की उम्मीदों पर खरा उतरने वाले सिंगर में जरुर कुछ खास होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X