इंडियन आइडल सीजन 3 के विनर प्रशांत तमांग का निधन, सामने आई मौत की ये वजह
Indian Idol 3 Winner Prashant Tamang Death: मशहूर सिंगर और एक्टर प्रशांत तमांग का 43 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की पुष्टि फिल्ममेकर राजेश घाटानी ने की है। इस खबर से उनके फैंस और फिल्म-संगीत जगत में शोक की लहर है।

दार्जिलिंग के सिंगर महेश सेवा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि प्रशांत तमांग को दिल का दौरा पड़ा था। उस समय वे दिल्ली में रह रहे थे। रविवार को इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि देते हुए महेश सेवा ने लिखा, "मेरे प्यारे भाई प्रशांत को भावभीनी श्रद्धांजलि।"
प्रशांत तमांग को देशभर में पहचान रियलिटी शो 'इंडियन आइडल सीजन 3' जीतने के बाद मिली थी। खास बात यह है कि इस शो में आने से पहले वे कोलकाता पुलिस में नौकरी करते थे। वे पुलिस ऑर्केस्ट्रा का हिस्सा थे और अलग-अलग कार्यक्रमों में गाना गाया करते थे। उनके सीनियर ने ही उन्हें इंडियन आइडल में हिस्सा लेने की सलाह दी थी।
शो जीतने के बाद प्रशांत ने अपना पहला म्यूजिक एल्बम रिलीज़ किया, जिसमें हिंदी और नेपाली गाने थे। इसके बाद उन्होंने नेपाली फिल्मों में गायक और अभिनेता के तौर पर काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई।
प्रशांत तमांग हाल ही में जयदीप अहलावत की वेब सीरीज 'पाताल लोक 2' में भी नजर आए थे। इस सीरीज में उन्होंने विलेन डेनियल लेचो का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।
प्रशांत तमांग का यूं अचानक चले जाना सभी के लिए बहुत दुखद है। उनके गाने और अभिनय हमेशा लोगों की यादों में बने रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











