इस सिंगर ने बिना सीखे ही ऑडिशन में अरिजीत सिंह का किया पत्ता साफ! श्रेया ने बहाए आंसू, बादशाह ने दी जैकेट और..

Viral Video: हर साल देश में कई सिंगिंग कॉम्पटीशन रिएलिटी शो होते हैं। इन रिएलिटी शोज से बेस्ट सिंगर को चुना जाता है। लेकिन इनमें से कई सिंगर ऐसे होते हैं, जिनका सफर इतना शानदार होता है कि लोगो के बीच चर्चा का विषय बन जाता है। आज ऐसे ही सिंगर के बारे में हम बताने जा रहे है।
जो जीत नहीं पाया इंडियन आइडल
इसी साल अप्रैल के महीने में इंडियन आइडल के 15वें सीजन का समापन हुआ। इस कॉम्पटीशन की विनर बनी थीं मानसी घोष, सुभाजीत चक्रवर्ती इस शो में पहले रनर अप बने और दूसरी रनर अप बनीं स्नेहा शंकर। टॉप 3 में ना होने के बावजूद इस सीजन में एक ऐसा सिंगर भी था, जिसने कहीं से सिंगिंग नहीं सीखी थी लेकिन इसके बावजूद टैलेंटेड सिंगर्स को मात दे दी थी। हम बात कर रहे हैं प्रियांग्शू दत्ता की।
नहीं ली प्रोफेशनल ट्रेनिंग
प्रियांग्शू दत्ता बंगाल के रहने वाले हैं और वो इंडियन आइडल के ऑडिशन में जब आए तो उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया। प्रियांग्शू ने बताया कि उन्होंने कोई प्रोफेशनल वोकल ट्रेनिंग नहीं ली है। उन्हें गाने का शौक है और यूट्यूब की मदद और लगातार रियाज की वजह से उन्होंने अपने सुरों को पक्का किया है।
रो पड़ीं श्रेया घोषाल
हालांकि, ये सुनने के बाद जजेस को प्रियांग्शू से ज्यादा उम्मीद नहीं थी लेकिन जैसे ही उन्होंने अरिजीत सिंह के गाने में अपने सुर छेड़े... सामने बैठीं जज श्रेया घोषाल तो अपने आंसू रोक ही नहीं पाईं। वहीं रैपर बादशाह के चेहरे पर हैरानी भरे इमोशन साफ दिखाई दे रहे थे। यहां तक कि उन्होंने प्रियांग्शू को खुश होकर अपनी मंहगी जैकेट देने तक का वादा कर दिया। तीसरे जज विशाल डडलानी तो प्रियांग्शू के गाने में जैसे खो ही गए थे।
इस ऑडिशन से तीनों जज इतने खुश हो गए कि उन तीनों ने प्रियांग्शू को गोल्डन टिकट दे दिया। सिंगर श्रेया घोषाल ने तो यह तक दावा कर दिया कि वो इस रिएलिटी शो के विनर भी बन सकते हैं।
प्रियांग्शू ने गाया ये गाना
प्रियांग्शू ने अपने ऑडिशन में फिल्म 'तू झूठी, मैं मक्कार' का गाना 'ओ बेदर्देया' गाया था। इस गाने को फिल्म में नामी सिंगर अरिजीत सिंह ने गाया था। लेकिन ऑडिशन का क्लिप देखकर लोग हैरान रह गए। कई लोगों ने तो ये भी दावा किया कि प्रियांग्शू ने अरिजीत सिंह से भी अच्छा गाना गाया है।


Click it and Unblock the Notifications











