Indian Idol 13 : किशोर कुमार के बेटे Amit Kumar को देख फैंस हैरान, शो पर लगाया था- पैसे देने का आरोप

Indian Idol 13

इंडियन आइडल 13 के मंच पर किशोर कुमार के गीतों की बहार होगी। इसके लिए किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार को बुलाया गया है। किशोर कुमार स्पेशल एपिसोड हमेशा से ही इंडियन आइडल के लिए टीआरपी का काम करता है। ऐसे में अमित कुमार को लाने पर मेकर्स पर सवाल उठाया जा रहा है। इसकी वजह यह है कि पिछले साल अमित कुमार ने इंडियन आइडल पर गंभीर आरोप लगाए थे।

जिसे लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। वहीं अब इंडियन आइडल में अमित कुमार का प्रोमो देख फैंस हैरान हैं। सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में अमित कुमार कंटेस्टेंट का हौसला बढ़ा रहे हैं। इंडियन आइडल 13 की कंटेस्टेंट बिदिप्ता की तारीफ कर रहे हैं। किशोर कुमार के बेटे अमित भी अपने पिता की याद में गाना गाते हैं। लेकिन जिस तरह उन्होंने पिछले साल इस शो की धज्जियां उड़ाई थी, उसके बाद उन्हें फिर से इंडियन आइडल के मंच पर देखना फैंस को हैरान कर रहा है।

एक यूजर इस वीडियो पर कमेंट कर पूछा है कि पिछले सीजन इसी ने कंट्रोवर्सी खड़ी कर दी थी।पिछले साल इंडियन आइडल 12 में किशोर कुमार स्पेशल एपिसोड के लिए अमित कुमार गेस्ट जज बनकर पहुंचे थे। शो के एपिसोड की शूटिंग और टेलीकास्ट होने के बाद मीडिया से बातचीत में अमित कुमार ने पूरे शो को झूठा करार दे दिया था।

अमित कुमार ने कहा था कि वह कुछ कंटेस्टेंट की आलोचना करना चाहते थे। लेकिन उन्हें सभी कंटेस्टेंट की तारीफ करने के लिए बोला गया। किसी ने भी किशोर कुमार जैसा नहीं गाया। लोग एपिसोड देखने के बाद गुस्से में हैं। लेकिन मैंने वो किया, जो मुझसे कहा गया।किसी ने भी किशोर कुमार जैसा नहीं गाया। लोग एपिसोड देखने के बाद गुस्से में हैं। लेकिन मैंने वो किया, जो मुझसे कहा गया। अमित कुमार ने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें मुंह मांगी फीस पर शो पर लाया गया है। उन्होंने कहा था कि मेरे पिता भी पैसे के मामले में पर्टिकुलर थे। मैंने शो के मेकर्स से जितने पैसे डिमांड किए वो मुझे मिला।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X