आ गई Indian Idol के फिनाले की तारीख, इन 6 हुनरबाजों के बीच है कड़ा मुकाबला

Indian Idol Grand Finale: इंडियन आइडल सबसे लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो में से एक है और इसके 13 सफल सीजन हो चुके हैं। 7 महीने से अधिक समय तक सफलतापूर्वक चलने के बाद, इंडियन आइडल सीजन 13 अपने आखिरी पड़ाव पर है। शो के फैंस यह देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि इस सीजन की ट्रॉफी कौन उठाता है। टॉप 6 फाइनलिस्ट जिन्होंने फाइनल में सफलतापूर्वक अपना स्थान बनाया है, वे हैं- शिवम सिंह, ऋषि सिंह, बिदिप्ता चक्रवर्ती, चिराग कोतवाल, देबोस्मिता रॉय और सोनाक्षीकर। ड्रीम फिनाले कहें या ग्रैंड फिनाले का एपिसोड 2 अप्रैल को टेलीकास्ट होगा और इंडियन आइडल 13 के विजेता की घोषणा की जाएगी।
इंडियन आइडल 13 प्रोमो
हाल ही में इंडियन आइडल 13 का एक नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में, नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी की शो में शानदार एंट्री होते हुए दिख रही है। इसमें भारती सिंह के साथ-साथ लाइव दर्शकों को भी थिरकते देखा जा रहा है, जो ग्रैंड फिनाले एपिसोड में एक मेजबान के रूप में आदित्य नारायण के साथ शामिल होंगे। इसके बाद इंडियाज बेस्ट डांसर 3 के जज सोनाली बेंद्रे, गीता कपूर और टेरेंस लुईस को शो की शोभा बढ़ाते हुए देखे जा सकते हैं। 'हम रहे न रहे हम' के कलाकार जय भानुशाली अपने सह-कलाकार के साथ शो की शोभा बढ़ा रहे हैं।
इसके बाद देखा जाता है कि टॉप 6 फाइनलिस्ट शिवम सिंह, ऋषि सिंह, बिदिप्ता चक्रवर्ती, चिराग कोतवाल, देबोस्मिता रॉय और सोनाक्षीकर ने अपने प्रदर्शन से मंच पर आग लगा दी। प्रोमो का अंत भारती सिंह और चिराग को चिढ़ाने और दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ होता है। इस प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, "देखना न भूले इंडियन आइडल 13 का द ड्रीम फिनाले, 2 अप्रैल रात 8 बजे, सिर्फ #SonyEntertainmentTelevision पर! हो जाए तैयार क्योंकि होने वाला है मस्ती, धमाल और टैलेंट का संगम इस साल के सबसे बड़े ड्रीम फिनाले में।"
इंडियन आइडल 13 के बारे में
इंडियन आइडल 13 को नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी द्वारा जज किया जाता है और गायक आदित्य नारायण द्वारा होस्ट किया जाता है। इंडियन आइडल 13 हर शनिवार और रविवार को सोनी टीवी पर रात 8 बजे प्रसारित होता है। इंडियन आइडल सीजन 13 के विजेता की घोषणा 2 अप्रैल 2023 को रात 8 बजे की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











