पवनदीप राजन की बिगड़ी तबीयत, किया गया ICU में भर्ती, हाथों पैरों में हुआ फ्रैक्चर, शरीर पर आईं कई गंभीर चोटे

Pawandeep Rajan Health Update: इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) का बीते दिन यानी की सोमवार को उनका कार एक्सीडेंट हुआ था जिसमें उन्हें काफी गहरी चोट आई है। उनके कार एक्सीडेंट की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें देखा गया कि उनकी कार का बुरा एक्सीडेंट हुआ है। बताया यह भी जा रहा है कि ड्राइवर की छोटी सी गलती की वजह से यह हादसा हुआ।
शरीर में कई जगह आई हैं चोटें हाथों पैरों में है फ्रैक्चर
दरअसल पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) सोमवार को उत्तराखंड से दिल्ली आ रहे थे। क्योंकि दिल्ली से अहमदाबाद की उनकी फ्लाइट थी। वहीं रात के तीन बजे उनके साथ यह हादसा हुआ। इस भयंकर हादसे में सिंगर की हालत काफी गंभीर हो गई। पहले तो उन्हें पास के अस्पताल में दिखने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी स्थिति देखकते हुए उन्हें दिल्ली के बड़े अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि सिंगर के सिर पर काफी गहरी चोट आई है। इतना ही नहीं उनके हाथों और पैरों में भी फ्रैक्चर आए हैं। इसके अलावा भी पूरे शरीर में कई छोटी बड़ी चोटें आई हैं। बीते दिन उनका ऑपरेशन भी हुआ था जो लगभग 6 घंटे चला था।
ICU में शिफ्ट किए गए पवनदीप राजन
सिंगर की हालत में सुधार ना होने की वजह से उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया है। सिंगर के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। उनके फैन्स और परिवार वाले पवनदीप राजन के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। बताया तो यह भी जा रहा है कि अगर सिंगर की स्थिति में सुधार नजर नहीं आया तो उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। हाल ही में पवनदीप राजन की टीम ने एक स्टेंटमेंट निकाला है जो सिंगर के इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर शेयर किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications












