इंडियन आइडल 12- अभिजीत सावंत से लेकर सनी हिंदुस्तानी तक, यहां जानें क्या कर रहे हैं सभी 11 सीजन के विनर्स

इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले जोर शोर से जारी है। आज इस म्यूजिक रिएलिटी शो को अपने 12वें सीजन का विजेता मिल जाएगा। शो के टॉप 6 में शामिल हैं पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, शनमुखप्रिया, दानिश खान, निहाल, सायली कांबले, जिनमें से कोई एक आज विजेता होगा। कोई शक नहीं कि इन 6 में से आज एक कंटेस्टेंट की जिंदगी हमेशा के लिए बदलनी वाली है।

साल 2004 से शुरु हुआ इस सिंगिंग रिएलिटी शो ने अब तक 11 विनर्स दे चुके हैं। दूर दूर से लोग आकर इस शो में हिस्सा लेते हैं। जिनमें से कुछ ने काफी सफलता और पॉपुलैरिटी पाई, जबकि कुछ शो के खत्म होते ही गुमनामी के अंधेरे में खो गए।

Indian Idol Winners

शो जीतने के बाद भी कंटेंस्टेंट का सफर आसान नहीं होता है। बल्कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जगह बनाए रखने के लिए उन्हें काफी जद्दोजहद करनी होती है। अब जबकि इंडियन आइडल 12 के विनर की घोषणा में अब कुछ ही घंटे रह गए हैं।उससे पहले यहां जानते हैं कि इंडियन के अब तक के सभी सीजन के विनर्स कहां, क्या कर रहे हैं।

अभिजीत सावंत

अभिजीत सावंत

इंडियन आइडल के पहले सीजन के विनर रहे थे अभिजीत सावंत। इन्हें लोगों का बेशुमार प्यार मिला था। इंडियन आइडल जीतने के बाद इन्होंने साल 2005 में अपना पहला सोलो एल्बम निकाला था- आपका अभिजीत। इन्होंने आशिक बनाया आपने, तीस मार खां, ढिशूम जैसी फिल्मों में गाना गाया है। वहीं कुछ रिएलिटी शोज को होस्ट किया है।

संदीप आचर्या

संदीप आचर्या

साल 2006 में इंडियन आइडल 2 का ट्रॉफी संदीप आचर्या ले गए। इसके तहत उन्हें सोनी BMG की तरफ से एक करोड़ का कांट्रैक्ट, एक म्यूजिक एल्बम कांट्रक्ट और एक मारूति बलेनो कार मिली थी। दुखद बात है कि साल 2013 में उनकी मौत हो गई।

प्रशांत तमांग

प्रशांत तमांग

सीजन 3 के विजेता प्रशांत ने खुद के कई एल्बम लॉन्च किए।2007 में इंडियन आइडल जीतने के बाद उन्होंने सोनी BMG के साथ मिलकर अपना पहला एल्बम निकाला- धन्यवाद, जिसमें हिंदी और नेपाली गाने थे। उन्होंने कुछ नेपाली फिल्मों के गानों में भी अपनी आवाज दी है।

सौरभी देबबर्मा

सौरभी देबबर्मा

त्रिपुरा की सौरभी देबबर्मा 2009 में इंडियन आइडल का खिताब जीतने वाली पहली फीमेल कंटेंस्टेंट बनीं। सीजन 4 जीतने के बाद उन्होंने अपना म्यूजिक एल्बम 'मेहरबान' भी लॉन्च किया जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया था। उन्हें पूरे भारत और विदेशों में भी परफॉर्म करते देखा गया है।

श्रीराम चंद्र

श्रीराम चंद्र

इंडियन आइडल 5 जीतने के बाद, श्रीराम चंद्र ने तेलुगु फिल्मों में एक पार्श्व गायक के रूप में अपना नाम बनाया और 2013 की फिल्म श्री जगद्गुरु आदि शंकरा में एक अभिनेता के रूप में भी शुरुआत की। उन्होंने प्रेमा गीमा जनता नई में भी मुख्य भूमिका निभाई है और एक विज्ञापन में सलमान खान के साथ अभिनय किया है। ये कई तमिल और बॉलीवुड फिल्मों में गाने गा चुके हैं।

विपुल मेहता

विपुल मेहता

इस पंजाबी गायक ने 2012 में इंडियन आइडल सीजन 6 की ट्रॉफी अपने नाम की। इन्होंने कुछ म्यूजिक एल्बम लॉन्च किये, लेकिन खास सफलता हाथ नहीं लगी। अब वो लाइव म्यूजिक शोज करते हैं।

अंजना पद्मनाभन

अंजना पद्मनाभन

साल 2013 में इंडियन आइडल सीजन 7 टेलीकास्ट हुआ था, जिसमें बच्चों को अपना टैलेंट आजमाने का मौका दिया गया। पहली इंडियन आयडल जूनियर बनी अंजना को 25 लाख रुपये, एक कार, पांच लाख रुपये की एफडी और एक स्पॉन्सर की तरफ से दो लाख रुपये मिले थे। फिलहाल वो लाइमलाइट से दूर हैं।

अनन्या श्रीतम नंदा

अनन्या श्रीतम नंदा

अनन्या श्रीतम नंदा बनीं दूसरी इंडियन आइडल जूनियर की विजेता। शो जीतने के बाद, उन्होंने अपना पहला एल्बम मौसम मस्ताना रिलीज़ किया। उन्होंने पार्श्व गायिका के रूप में खुद का नाम बनाया है और बॉलीवुड फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, बेबी (2016 फिल्म) के लिए अपनी आवाज दी है। 2019 में, उसने राइजिंग स्टार में भाग लिया और शीर्ष 5 . में जगह बनाई।

एल.वी. रेवंत

एल.वी. रेवंत

सीजन 9 के विनर एलवी रेवंत ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली: द बिगिनिंग' के लिए अपनी आवाज दी है। अब तक वो कई साउथ फिल्मों में 200 से ज्यादा गाने गा चुके हैं।

सलमान अली

सलमान अली

इंडियन आइडल 10 ट्रॉफी जीतने के बाद से, सलमान अली ने बॉलीवुड में प्लेबैक डेब्यू कर लिया है। उन्होंने सब बढ़िया है (सुई धागा), जय ही (सैटेलाइट शंकर), हबीबी के नैन (दबंग 3), तेरी मेरी कहानी जैसे गानों को अपनी आवाज दी है।

सनी हिंदुस्तानी

सनी हिंदुस्तानी

इंडियन आइडल 11 के विजेता सनी हिंदुस्तानी ने अपनी जीत के बाद कुछ फिल्मों में प्लेबैक किया है। उन्हें कुछ हिंदी फिल्मों में पार्श्व गायक के रूप में श्रेय दिया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X