..................... Indian Idol 12 show Hema malini cry after Esha deol special video message - Hindi Filmibeat

इंडियन आइडल 12 के मंच पर रोने लगीं हेमा मालिनी,बोला- सारी खुशियां देने वाले धर्मेंद्र जी हैं Video

टीवी को लोकप्रिय शो इंडियन आइडल 12 के मंच पर इस बार हेमा मालिनी बतौर गेस्ट आने वाली हैं। जहां एक तरफ कंटेस्टेंट उनकी फिल्मों के लोकप्रिय सांग को अपनी आवाज ये यादगार बनाते हैं।

वहीं दूसरी तरफ एक ऐसा पल भी आता है जब बेटी ईशा देओल का मैसेज देखकर हेमा मालिनी की आंख भर आती हैं। शो के दौरान सभी कंटेस्टेंट हेमा मालिनी के लिए गाने गाते हैं। वहीं शो के होस्ट आदित्य नारायण बीच में आकर ये कहते हैं कि हेमा मालिनी जी के लिए एक खास सरप्राइज है।

आज उनके किसी खास ने उनके लिए विशेष संदेश भेजा है। इसके बाद ईशा देओल का वीडियो स्क्रीन पर चलता है। जिसे देखकर हेमा मालिनी भावुक हो जाती हैं। ईशा इस वीडियो में कहती हैं कि मां की लाइफ जर्नी जो मैंने देखी है, मुझे नहीं लगता है कि किसी ने इतने करीब से देखा होगा। आप सब लोगों के लिए हेमा जी एक ड्रीम गर्ल हैं।

Hema Malini

वह ड्रीम गर्ल हमेशा ड्रीम गर्ल ही रहेंगी। लेकिन हम लोगों के लिए वह सिर्फ ड्रीम गर्ल नहीं हैं, वह हमारी अम्मा हैं। उन्होंने लाइफ में बहुत कुछ देखा है, उनके साथ हमने भी वह सब देखा है। जब मेरी शादी हो रही थी, घर छोड़कर जाना पड़ता है। तो वह हम सभी के लिए बहुत मुश्किल समय होता है।

विदाई का समय आया तब अम्मा उस वक्त डंटकर खड़ीं थीं। लेकिन जब मैं चली गई तब उनका फोन आया और वो जोर-जोर से रो रही थीं। ईशा की इसी बात को सुनकर हेमा मालिनी खुद को रोक नहीं पाई और रोने लगती हैं। इस वीडियो के खत्म होने के बाद हेमा मालिनी कहती हैं कि ईशा और आहना मेरी बहुत ही प्यारी बेटियां हैं। वह हमेशा मेरे साथ रहती हैं। उनकी शादी के बाद ऐसा लग रहा है कि वो मेरे लिए दो बेटे लेकर आयी हैं। अंत में हेमा मालिनी कहती हैं कि ये सारी खुशियां देने वाला एक ही इंसान है वो धर्मेंद्र जी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X