..................... Indian Idol 12- netizens trolled the never-ending 12-hour long finale episode, asks- Ye Kab Khatam Hoga | इंडियन आइडल 12- लोगों ने 12 घंटे के फिनाले पर शो को किया ट्रोल, पूछा- 'ये खत्म काहे नहीं होता' - Hindi Filmibeat

इंडियन आइडल 12- लोगों ने 12 घंटे के फिनाले पर शो को किया ट्रोल, पूछा- 'ये खत्म काहे नहीं होता'

इंडियन आइडल 12 का फिनाले एपिसोड लगातार 12 घंटों तक चला। दोपहर के 12 बजे से लेकर रात के 12 बजे तक फिनाले एपिसोड जारी रखा गया, जिसमें टॉप 6 कंटेस्टेंट्स के साथ तमाम सेलिब्रिटीज ने शिरकत ली। जहां कुछ लोग इस शो को एन्जॉय कर रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ लोग 12 घंटे के फॉर्मेट को लेकर शो और चैनल को ट्रोल भी कर रहे हैं।

शो के टॉप 6 में शामिल रहे पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, शनमुखप्रिया, दानिश खान, निहाल और सायली कांबले.. इन सभी ने अलग अलग परफॉर्मेंस दिये। वहीं, मीका सिंह, जावेद अली, अन्नु कपूर, कुमार सानू, उदित नारायण जैसे सिंगर्स बतौर गेस्ट शामिल हुए और कंटेस्टेंट के साथ सुर मिलाते दिखे।

Indian Idol 12

हालांकि शो के फैंस अपने पसंदीदा हस्तियों और फाइनलिस्ट को फिनाले में प्रदर्शन करते हुए देखकर खुश हुए, 12 घंटा कुछ ज्यादा ही लंबा वक्त हो गया! जहां कुछ ने शो को सिरदर्द कहा, कुछ ने चैनल को टैग करके पूछा- ये शो खत्म काहे नहीं होगा.. बता दें, इंडियन आइडल 12 पिछले 10 महीने से जारी रहा।

ये खत्म काहे नहीं होता है

ये खत्म काहे नहीं होता है

एक यूजर ने मसान फिल्म की तस्वीर के साथ मीम तैयार किया.. और लिखा कि ये शो 10 महीने तक चला.. और अब 12 घंटे का फिनाले.. ये खत्म क्यों नहीं होता।

फिक्स है शो!

फिक्स है शो!

वहीं, एक यूजर ने शो पर फिक्स होने का इल्जाम लगाया। लोगों ने कहा कि ये पहले से फिक्स था कि पवनदीप ही विनर होने वाला है। ये शो नकली है इसे बंद हो जाना चाहिए।

हुई तारीफ

हुई तारीफ

वहीं, कुछ लोगों ने शो के फॉर्मेट की तारीफ भी की। बता दें, इंडियन आइडल में देश के हर कोने कोने से कंटेस्टेंट आते हैं और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सिंगर बनने के अपने ख्वाब को पूरी करने की कोशिश करते हैं।

किससे पास इतना वक्त है

किससे पास इतना वक्त है

एक यूजर ने फिर फिनाले के 12 घंटे के फॉर्मेट पर निगेटिव प्रतिक्रिया दी है। कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर यहां तक लिखा कि.. हम जानना चाहते हैं कि इस एपिसोड की टीआरपी कितनी रही।

इंडियन आइडल 12

इंडियन आइडल 12

बहरहाल, तमाम ट्रोल होने के बीच पवनदीप इंडियन आइडल 12 के विनर बन चुके हैं।विजेता को 25 लाख रूपये की ईनाम राशि और एक चमचमाती ट्रॉफी पुरस्कार में दी गई है। इसी के साथ विजेता के हाथ आया है म्यूज़िक इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कॉन्ट्रैक्ट।

इंडियन आइडल 12 फिनाले

इंडियन आइडल 12 फिनाले

पवनदीप के बाद दूसरा स्थान मिला अरूणिता कांजीलाल, तीसरा स्थान सायली कांबले, चौथा स्थान मोहम्मद दानिश, पांचवा स्थान निहाल तौरे और आखिरा स्थान शनमुख प्रिया को मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X