इंडियन आइडल 12: जानें शो के जज नेहा कक्कड़, विशाल डडलानी, हिमेश रेशमिया की फीस- दंग रह जाएंगे

By Filmibeat Desk

टेलीविजन के पॉपुलर रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' का बाहरवां सीज़न चल रहा है। संगीत प्रेमियों के बीच यह शो कितना चर्चित है, इसकी झलक शानदार टीआरपी में भी दिखती है। इस शो में बतौर जज नेहा कक्कड़, विशाल डडलानी और हिमेश रेशमिया शामिल हैं। जबकि शो को होस्ट करते हैं आदित्य नारायण।

इंडियन आइडल 12 के कंटेस्टेंट जैसे अरुणिता कांजीलाल, पवनदीप राजन, सवाई भट्ट, और अन्य ने अपनी सुरीली और भावपूर्ण आवाजों से कई लोगों को प्रभावित किया है। शो के सभी कंटेस्टेंट शुरू से ही सभी का दिल जीतते नजर आए हैं।

Indian Idol 12

अब तक शो में कई बड़े सिंगर्स और सिलेब्रिटीज मेहमान बनकर पहुंचे और सभी ने कंटेस्टेंट्स की सिंगिंग की तारीफ की। बहरहाल, हाल ही में शो के जजों और होस्ट आदित्य नारायण की फीस का खुलासा हुआ है। बता दें, तीनों जजों में सबसे ज्यादा फीस सिंगर नेहा कक्कड़ को मिलती है।

नेहा कक्कड़ को प्रति एपिसोड 5 लाख फीस मिलती है। वहीं विशाल डडलानी 4.5 लाख, हिमेश रेशमिया 4 लाख और आदित्य नारायण 2.5 लाख की फीस प्रति एपिसोड चार्ज करते हैं।

गौरतलब है कि नेहा और विशाल डडलानी 'इंडियन आइडल' को 10वें सीजन से लगातार जज कर रहे हैं। कोरोना की वजह से शो की शूटिंग रोक दी गई थी। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो शूटिंग दोबारा शुरु कर दी गई है। इस समय इंडियन आईडल के सभी प्रतिभागी एक तरह के बायो बबल में रह कर शूट कर रहे हैं लेकिन फिर भी खतरा लगातार बना हुआ है। पिछले दिनों शो के मशहूर प्रतिभागी पवनदीप कोरोना पॉज़िटिव पाए गए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X