माधुरी के कारण 'दिल तो पागल है' के लिए करिश्मा कपूर ने किया था इंकार, इंडियन आइडल 12 में खुलासा

इंडियन आइडन 12 पर इस वीक मेहमान बनकर पहुंची करिश्मा कपूर ने अपने करियर को लेकर कई बड़े खुलासे किए। करिश्मा कपूर ने यहां पर सभी कंटेस्टेंट के साथ जमकर मस्ती भी की। करिश्मा कपूर के सुपरहिट सांग यारा ओ यारा, मिलना हमारा, फूलों सा चेहरा तेरा जैसे कई शानदार गाने इस वीकेंड सुनाई देने वाले हैं।

करिश्मा ने कंटेस्टेंट दानिश की परफॉर्मेंस पर शानदार कमेंट किया। दानिश की आवाज सुनकर करिश्मा ने कहा कि आपकी सिंगिंग मुझे पुराने दिनों में वापस लेकर गई है। दानिश की गुजारिश पर करिश्मा कपूर ने राजा हिंदुस्तानी के सांग आए हो मेरी जिंदगी में को स्टेज पर फिर से दिखाया।करिश्मा कपूर ने गानों के बीच अपनी सफल फिल्म दिल तो पागल है का एक किस्सा भी शेयर किया।

Indian Idol 12

करिश्मा कपूर ने कहा कि मुझे दिल तो पागल है का प्रस्ताव मिला तो मुझे लगा कि ये एक डांस फिल्म है और माधुरी दीक्षित के साथ काम करना है। मैंने ही नहीं कई सारे दूसरे कलाकारों ने भी ये कहते हुए इस रोल के लिए मना कर दिया था कि कोई माधुरी दीक्षित के साथ कैसे डांस कर सकता है?

मैं शुरू में इस किरदार को निभाने से झिझक रही थी। मैंने भी दिल तो पागल है के लिए मना कर दिया था। यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा ने भी मुझे पूरी कहानी सुनाई। फिर मेरी मां ने कहा कि मुझे ये चुनौती लेनी चाहिए। मां ने मुझे कहा कि तुम माधुरी दीक्षित की बड़ी फैन हो। तुम्हें ये करना चाहिए। तुम मेहनत करो।

तुम्हें सफलता मिलेगी।करिश्मा ने आगे बताया कि दिल तो पागल है में मुझे शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित ने अच्छा काम करने और इसे स्क्रीन पर मुमकिन बनाने में बहुत साथ दिया है।इस दौरान होस्ट आदित्य नारायण ड्रामा, मस्ती, म्यूज़िक और मनोरंजन से भरपूर एक शाम लेकर आएंगे और उनके साथ जज अनु मलिक, सोनू कक्कड़ और हिमेश रेशमिया भी ग्लैमर क्वीन करिश्मा कपूर की कंपनी एंजॉय करते नजर आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X