मेरे पास पैसा, परिवार-करियर है, लेकिन इस बीमारी ने मुझे तोड़ दिया है- नेहा कक्कड़ का दर्दनाक खुलासा
इंडियन आइडल 12 के मंच पर नेहा कक्कड़ ने एक ऐसा खुलासा किया है जो कि उनकी निंजी जिंदगी की परेशानी बन चुका है। नेहा कक्कड़ एक बार फिर से इंडियन आइडल को जज कर रही है। इस बार ये सीजन नेहा के लिए काफी स्पेशल है क्योंकि वह शादी कर चुकी हैं।
इससे सभी वाकिफ हैं कि नेहा काफी इमोशनल हैं। जब भी शो में कुछ भावुक कंटेस्टेंट या कोई नाजुक चर्चा होती है तो नेहा अपने आप को रोने से रोक नहीं पाती हैं। आने वाले एपिसोड में भी ऐसा ही होगा।

जब एक एपिसोड में चंडीगढ़ की लड़की अनुष्का के लुका छुपी गाने पर मधुर प्रदर्शन के बाद जजेस उनकी काफी तारीफ करते हैं। इसी दौरान नेहा कक्कड़ ये खुलासा करती हैं कि अनुष्का की तरह वह भी एंग्जाइटी इश्यू का सामना कर चुकी हैं। इसके साथ वह थायराइड जैसी बीमारी से भी पीड़ित हैं।


Click it and Unblock the Notifications