'इंडियन आइडल 12' पर गंभीर आरोप, कुमार सानू- आदित्य नारायण ने खोल दी पूरी पोल- लव एंगल फर्जी है
इंडियन आइडल बीते कई सालों से टीवी का लोकप्रिय शो रहा है। इस बार सीजन 12 के साथ कई सारे ऐसे खुलासे हुए हैं, जिसने शो को कंट्रोवर्सी में लाकर खड़ा कर दिया है। इन सबका जवाब देने के लिए सामने आए हैं इंडियन आइडल 12 के होस्ट आदित्य नारायण। याद दिला दें कि कुछ दिन पहले किशोर कुमार स्पेशल एपिसोड में बेटे अमित कुमार बतौर गेस्ट पहुंचे।
शो से बाहर निकलने के बाद एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वहां मौजूद कंटेस्टेंट ठीक से नहीं गा रहे थे। मेकर्स ने उन्हें कहा था कि हर कंटेस्टेंट की तारीफ करनी है। अमित कुमार ने कहा कि उन्होंने जितने पैसे मांगे गए थे, उतना उन्हें शो की तरफ से दिया गा।

अब इस मामले पर शो के होस्ट आदित्य नारायण ने अमित कुमार का मजाक उड़ाया है। इस वीक इंडियन आइडल पर कुमार सानू, अनुराधा पौडवाल और रूप कुमार राठौड़ गेस्ट के तौर पर पहुंचे। इसके बाद एक सवाल में आदित्य नारायण ने अमित कुमार को घेर लिया।


Click it and Unblock the Notifications











