इंडियन आईडल 12 ग्रांड फिनाले - सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने चुन ली अपनी विनर, दिया फिल्म ऑफर

इंडियन आईडल 12 के ग्रांड फिनाले में प्रतिभागी 12 घंटों तक सुरों का संग्राम छेड़ते हुए ट्रॉफी तक पहुंचेंगे। लेकिन 18 साल की प्रतिभागी शनमुख प्रिया तब चौंक गईं जब सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने उन्हें एक वीडियो मेसेज भेजते हुए कहा कि शनमुख प्रिया को जीतते ही हैदराबाद वापस आना है और उनसे मिलना है।

विजय देवरकोंडा ने ये भी बताया कि वो शनमुख प्रिया से ज़्यादा उनकी मम्मी से मिलने के लिए उत्साहित हैं। विजय देवरकोंडा से मिला ये मेसेज, शनमुख प्रिया का हौसला बढ़ाने के लिए काफी था।

indian-idol-12-grand-finale-shanmukh-priya-finds-support-from-superstar-vijay-deverakonda

गौरतलब है कि शनमुख प्रिया, 18 साल की उम्र में काफी ज़्यादा मशहूर हैं। ए आर रहमान ने उन्हें भारत की Jazz Queen कहा था और म्यूज़िक जगत में वो Yoodeling Queen के नाम से जानी जाती हैं। शनमुख प्रिया ने बहुत छोटी सी उम्र में यूडलिंग की शुरुआत की थी किशोर कुमार के गाने सुहाना सफर और ये मौसम हसीन सुनने के बाद की थी।

दिल थाम कर रह गईं

दिल थाम कर रह गईं

जब शनमुख प्रिया ने विजय देवरकोंडा से ये ऑफर सुना और जाना कि खुद सुपरस्टार विजय देवरकोंडा उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं और उनसे मिलने का इंतज़ार कर रहे हैं तो शनमुख प्रिया अपना दिल थाम कर रह गईं। उन्हें इस बात पर विश्वास ही नहीं हो पा रहा था।

इंडियन आईडल का शानदार

इंडियन आईडल का शानदार

गौरतलब है कि शनमुख प्रिया का इंडियन आईडल का सफर बहुत ही शानदार तरीके से शुरू हुआ था। उन्होंने पहले ही गाने के साथ सभी का दिल जीत लिया था। ऑडीशन में ही उनका गाना सुनकर हर कोई चौंक गया। लेकिन शनमुख प्रिया के लिए स्टेज पर गाना कोई नई बात नहीं है। अनुप्रिया इससे पहले सारेगामापा लिटिल चैंप्स का हिस्सा रह चुकी हैं।

नन्हीं सी शनमुख प्रिया का सफर

नन्हीं सी शनमुख प्रिया का सफर

शनमुख प्रिया की म्यूज़िक जर्नी बहुत ही बचपन में शुरू हो चुका था। उन्होंने कई तेलुगू शो में भी हिस्सा लिया है। शनमुख प्रिया को बचपन से ही स्टेज पर रहने की आदत है। यूं कह लीजिए स्टेज उनका दूसरा घर है।

माता - पिता की सीख

माता - पिता की सीख

शनमुख प्रिया ने म्यूज़िक सीखा है अपनी मां से जो खुद एक म्यूज़िक टीचर हैं। वहीं उनके पिता एक वीणा और वायलिन आर्टिस्ट हैं। उन्होंने पहली बार, शनमुख प्रिया को अलार्म घड़ी की धुन गुनगुनाते सुना था जिसके बाद उन्होंने खुद अपनी बेटी को वीणा थमा दी।

इंडियन आईडल में स्वागत

इंडियन आईडल में स्वागत

इंडियन आईडल में शनमुख प्रिया का स्वागत हुआ था मैं हू झुम झुम झुम झुम झूमरू गाना गाते हुए। शनमुख प्रिया को ऑडीशन में ही जज विशाल डडलानी, हिमेश रेशमिया और नेहा कक्कड़ से स्टैंडिंग ओवेशन मिला। माना जा रहा है कि शनमुख प्रिया, इंडियन आईडल से निकलने के बाद, करण जौहर की फिल्म के लिए गाना गाएंगी।

पहले ही राउंड में मिला गोल्डन माईक

पहले ही राउंड में मिला गोल्डन माईक

इंडियन आईडल के पहले ही राउंड में शनमुख प्रिया ने अपनी यूडलिंग के दम पर गोल्डन माईक हासिल किया था। हिमेश रेशमिया ने उनकी प्रशंसा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। अभी भी फैन्स का मानना है कि शनमुख प्रिया के इस शो को जीतने के बहुत ज़्यादा चांस हैं।

मीका के साथ किया है परफॉर्म

मीका के साथ किया है परफॉर्म

फिलहाल, इंडियन आईडल के ग्रांड फिनाले में शनमुख प्रिया मीका के साथ और आदित्य नारायण के साथ परफॉर्म कर चुकी हैं। फैन्स उनके लिए लगातार वोट कर रहे हैं और अब तो शायद वाकई विजय देवरकोंडा भी उनके लिए वोट कर चुके हैं। विजय देवरकोंडा ने एलान भी कर दिया है कि उनके लिए शनमुख प्रिया ही इस सीज़न की विनर हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X