इंडियन आईडल 12: पवनदीन, शनमुख प्रिया, अरूणिता कांजीलाल - सबको मिले बड़े म्यूज़िक कॉन्ट्रैक्ट
म्यूज़िक इंडस्ट्री के आने वाले बड़े नाम हैं- पवनदीप राजन, शनमुख प्रिया, अरूणिता कांजीलाल, सायली कांबले, निहाल तौरो और मोहम्मद दानिश। ये छह नाम हैं इंडियन आईडल के फाईनलिस्ट का और इनमें से हर स्टार अपने आने वाले सफर की तैयारी कर चुका है। विनर बनने से पहले और फाईनल खत्म होने से पहले ही सबके पास प्रोजेक्ट्स हैं।
गौरतलब है कि ये इंडियन आईडल का सबसे लंबा सीज़न रहा है जो 10 महीने से फैन्स को इंटरटेन कर रहा है। अभी फिनाले की जंग में छह फाईनलिस्ट बने हैं, जिनके साथ 15 अगस्त के दिन के 12 बजे से चल रहा है।

पिछले 10 महीनों में ये स्टार्स रेखा से लेकर नीतू कपूर और धर्मेंद्र से लेकर कई बड़े सितारों का दिल जीत चुके हैं। वहीं शो में आए कुछ सितारे, इन सिंगर्स को काम भी ऑफर कर चुके हैं। देखिए इन छह फाईनलिस्ट के पास हैं कौन से बड़े प्रोजेक्ट

शनमुख प्रिया
यूं तो शनमुख प्रिया पहले से ही तेलुगू गाने गा चुकी हैं लेकिन अब उन्हें विजय देवरकोंडा ने एक बड़ी फिल्म में गाना गाने का ऑफर किया है। ये ऑफर जब से शनमुख प्रिया को मिला है तब से वो बादलों में उड़ रही हैं।

अरूणिता कांजीलाल
अरूणिता कांजीलाल अब करण जौहर की फेवरिट सिंगर बन चुकी हैं अरूणिता कांजीलाल और सेमी फाईनल में ही करण जौहर वादा कर चुके हैं कि अरूणिता धर्मा प्रोडक्शन्स की आने वाली फिल्म में एक गाना तो ज़रूर गाएंगी।

सायली कांबले
भले ही अभी तक सायली कांबले के कोई कंफर्म प्रोजेक्ट सामने नहीं आए हैं लेकिन माना जा रहा है कि वो मराठी इंडस्ट्री की आने वाली चमकती हुई आवाज़ हो सकती हैं। मशहूर सिंगर वैशाली म्हारे भी उनके ट्रॉफी जीतने का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हैं।

निहाल तौरो
निहाल तौरो के साथ हिमेश रेशमिया तभी एक गाना रिकॉर्ड कर चुके हैं जब वो इंडियन आईडल के शुरूआती दिनों में गा रहे थे। माना जा रहा है कि जल्दी ही वो हिमेश रेशमिया के साथ एक टूर भी कर सकते हैं। निहाल तौरो पहले भी कई बॉलीवुड फिल्मों में गा चुके हैं।

मोहम्मद दानिश
मोहम्मद दानिश भी हिमेश रेशमिया के लिए एक सिंगल रिकॉर्ड कर चुके हैं। वहीं अब उनकी अगली ख्वाहिश है सलमान खान के साथ काम करने की। अब सलमान खान की ज़्यादातर फिल्मों के लिए म्यूज़िक हिमेश रेशमिया ही देते हैं। ऐसे में मोहम्मद दानिश के लिए ये ज़्यादा दूर का सफर नहीं है।

पवनदीप राजन
पवनदीप राजन को हाल ही में मनोज मुंतशिर ने टी सीरीज़ के मालिक भूषण कुमार से मिलवाया है। भूषण कुमार ने उनका नया गाना सुना है और उन्हें साथ काम करने का वादा भी कर दिया है।

आकाश - पवनदीप
पवनदीप और उनके सबसे खास दोस्त आकाश मिलकर म्यूज़िक डायरेक्टर बनने वाले हैं। तो पवनदीप के साथ आकाश को भी उनका पहला प्रोजेक्ट मिल चुका है। उम्मीद है कि ये सभी सितारे आने वाले समय में संगीत जगत के बड़े नाम बन पाएं।


Click it and Unblock the Notifications











