..................... Pawandeep and Sidharth Malhotra remember Shershah Vikram Batra | इंडियन आईडल 12 - पवनदीप राजन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिया विक्रम बत्रा को ट्रिब्यूट - Hindi Filmibeat

इंडियन आईडल 12 ग्रांड फिनाले: पवनदीप राजन - सिद्धार्थ मल्होत्रा का कैप्टन विक्रम बत्रा को ट्रिब्यूट

इंडियन आईडल 12 के ग्रांड फिनाले में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपनी फिल्म शेरशाह को प्रमोट कर रहे हैं। इस मौके पर पवनदीप राजन ने रील विक्रम बत्रा की गुज़ारिश पर रियल विक्रम बत्रा को एक बेहद भावुक श्रद्धांजलि दी। पवनदीप राजन ने केसरी फिल्म का गाना तेरी मिट्टी गाया।

सिद्धार्थ ने गुज़ारिश करते हुए कहा कि मनोज मुंतशिर का लिखा ये गाना उन्हें बहुत पसंद है और उनकी फरमाईश है कि पवनदीप ये गाना पेश करे। इस गाने के साथ शेरशाह कैप्टन विक्रम बत्रा को ट्रिब्यूट दिया गया।

indian-idol-12-grand-finale-pawandeep-heartfelt-tribute-shershah-vikram-batra-with-sidharth-malhotra

शेरशाह फिल्म, कारगिल वॉर हीरो, कैप्टन विक्रम बत्रा पर एक बायोपिक है। विक्रम बत्रा के साहस की कहानी ये फिल्म उनकी ज़िंदगी के अलग अलग किस्सों के ज़रिए बताती है। फिल्म अमेज़ॉन प्राईम पर स्ट्रीम हो रही है। पवनदीप राजन की आवाज़ में केसरी सुनकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए।

शेरशाह कैप्टन विक्रम बत्रा

शेरशाह कैप्टन विक्रम बत्रा

कैप्टन विक्रम बत्रा को कारगिल की लड़ाई का हीरो कहा जाता है। उनका कोड नेम शेरशाह था और उनका सिगनल था ये दिल मांगे मोर। कैप्टन विक्रम बत्रा को बचपन से ही आर्मी में जाने का मन था। उन्होंने बचपन में ही ये फैसला कर लिया था कि वो देश के वीर सिपाही बनेंगे।

दिया था साहस का परिचय

दिया था साहस का परिचय

विक्रम बत्रा के साथ पोस्ट पर तैनात एक आर्मी ऑफिसर ने अपने अनुभव बांटते हुए कहा कि कैसे विक्रम बत्रा ने इस जंग को जीतना हर किसी के लिए बेहद आसान बना दिया था। टाईगर हिल पर कब्ज़ा करने के बाद उन्होंने मुश्किल चोटी की तरफ रूख किया था।

विक्रम बत्रा के माता - पिता

विक्रम बत्रा के माता - पिता

विक्रम बत्रा के माता - पिता भी इस फिनाले का हिस्सा बनने आए थे। उनकी मां ने अपने बेटे को याद करते हुए कहा कि उसके जाने का दुख तोे कभी कम नहीं हो सकता है लेकिन मुझे गर्व है कि मैंने अपनी कोख से विक्रम जैसे बेटे को जन्म दिया।

माता - पिता से लिया आशीर्वाद

माता - पिता से लिया आशीर्वाद

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने शो पर आते ही सबसे पहले कैप्टन विक्रम बत्रा के माता - पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सिद्धार्थ और कियारा, विक्रम बत्रा की बायोपिक में विक्रम बत्रा और उनकी गर्लफ्रेंड डिंपल चीमा के किरदार में दिखाई दे रहे हैं।

साहस की कहानी

साहस की कहानी

विक्रम बत्रा के पिता ने अपने बेटे की कहानी बताते हुए कहा कि जब पाकिस्तान आर्मी को पता चला कि विक्रम बत्रा का कोडनेम शेरशाह है तो उन्होंने विक्रम बत्रा को धमकी दी थी ऊपर ना आने। विक्रम बत्रा ने उन्हें ऐसा जवाब दिया कि वो इतिहास में दर्ज हो गया।

माधुरी दीक्षित को ना देने का वादा

माधुरी दीक्षित को ना देने का वादा

विक्रम बत्रा के करीबी उनके बारे में जो कहानियां बताते हैं उसमें युद्ध के दौरान उनके और पाकिस्तान की आर्मी के बीच बातों के युद्ध की कहानी है जहां एक पाकिस्तान फौजी ने विक्रम बत्रा से माधुरी दीक्षित मांगी और युद्ध खत्म करने का वादा किया। विक्रम बत्रा ने जब उनका बंकर नेस्तनाबूद किया तो उन्हें कहा कि ये माधुरी दीक्षित की तरफ से तोहफा है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने पवनदीप और बाकी प्रतिभागियों के गाने काफी इंजॉय किए। कियारा ने इंडियन आईडल के इस सीज़न को धन्यवाद देते हुए कहा कि कोरोना काल में 10 महीने तक इस शो ने लोगों को सुकून दिया।

वहीं सिद्धार्थ ने पवनदीप को बताया कि वो उनकी मां के फेवरिट प्रतिभागी हैं। इंडियन आईडल का ग्रांड फिनाले 15 अगस्त को दिन में 12 बजे शुरू होगा और 12 घंटों तक सुरों के महासंग्राम के बाद रात 12 बजे विनर की घोषणा की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X