..................... Indian Idol 12 Grand Finale on 15 August non stop 12 Hours over 40 Acts and 200 songs full details। इंडियन आइडल 12 ग्रैेंड फिनाले 15 अगस्त: 12 घंटे, 40 एक्ट, 200 गानों के साथ पढ़िए पूरी डिटेल - Hindi Filmibeat

15 अगस्त के दिन 'इंडियन आइडल 12 Grand finale' 12 घंटे म्यूजिक मैराथन, विनर का ऐलान, पूरी डिटेल

इंडियन आइडल सीजन 12 का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर भव्य तरीके से मनाया जाएगा। पहली बार इंडियन आइडल के इतिहास में ऐसा होने जा रहा है। जब इंडियन आइडल 12 के फाइनलिस्ट्स एक साथ मिलकर 12 घंटे की मैराथन जीत की दौड़ लगाने वाले हैं। ये टीवी के इतिहास में सबसे बड़ा और कीमती फिनाले होने जा रहा है।

जिसमें 12 घंटों तक 40 से ज्यादा एक्ट्स दिखाए जायेंगे। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय म्यूज़िक मैस्ट्रोज़ फाइनलिस्ट्स का हौसला बढ़ाने के लिए एक साथ आएंगे। इंडियन आइडल 12 का अब तक का सबसे बड़ा फिनाले, 15 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। हर बार जहां टॅाप 5 कंटेस्टेंट विनर बनने के लिए फिनाले तक पहुंचते रहे हैं।

Indian Idol 12,

वहीं इस बार इंडियन आइडल 12 को टॉप 6 फाइनलिस्ट्स पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, सायली कांबले, शण्मुखाप्रिया, निहाल तौरो और मोहम्मद दानिश फिनाले की दोपहर से लेकर देर रात तक म्यूजिकल नाइट के साथ विनर बनने की तरफ अपने कदम बढ़ाते चले जायेंगे। इस म्यूज़िकल मैराथन में इस सीजन के टॉप 6 कंटेस्टेंट्स की शानदार परफॉर्मेंस के साथ भारत के टॉप रेटेड सिंगर्स भी अपमी आवाज से फिनाले को ग्रैंड करने जा रहे हैं।

आदित्य नारायण के साथ नया होस्ट, सेना के जवानों को ट्रिब्यूट

आदित्य नारायण के साथ नया होस्ट, सेना के जवानों को ट्रिब्यूट

आदित्य नारायण के साथ जय भानुशाली भी को-एंकर होंगे। यानी कि कॅामेडी और गायकी एक साथ। साथ ही सभी कंटेस्टेंट मिलकर देश के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सेना के जवानों को एक दिल छू लेने वाला ट्रिब्यूट देंगे। इंडस्ट्री के बेस्ट सिंगर्स के साथ जबर्दस्त जुगलबंदी भी देखने को मिलने वाली है। हिमेश रेशमिया और सोनू कक्कड़ इस फिनाले के दौरान अपनी परफॉर्मेंस देंगे। इन 12 घंटों के दौरान इस फिनाले में संगीत की दुनिया की जानी-मानी सेलिब्रिटीज़ भी नजर आएंगी।

टॉप 6 फाइनलिस्ट्स का भावुक सफर

टॉप 6 फाइनलिस्ट्स का भावुक सफर

एक खास होस्ट कंटेस्टेंट्स के साथ मजेदार गेम भी खेला जाएगा। और साथ ही सभीटॉप 6 फाइनलिस्ट्स के भावनाओं से भरे सफर को भी करीब से दिखाया जाएगा। कुल मिलाकर इंडियन आइडल 12 के 12 घंटे एंटरटेनमेंट, म्यूजिक, कॅामेडी और भावनाओं से भरी हुई होगी।हिमेश रेशमिया ने इस ग्रैंड फिनाले की तैयारी पर कहा है कि इंडियन आइडल सीजन 12 का यह 12 घंटे का सबसे बड़ा और भव्य फिनाले, सबसे मनोरंजक तरीके से संगीत का जश्न मनाने का एक सर्वश्रेष्ठ जरिया है। टॉप 6 कंटेंस्टेंट्स के बीच चुनाव करना बहुत मुश्किल है और मैं यह देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता कि इस सीजन की ट्रॉफी आखिर में कौन जीतता है?

12 घंटे का म्यूजिक मैराथन- अनु मलिक और सोनू कक्कड़

12 घंटे का म्यूजिक मैराथन- अनु मलिक और सोनू कक्कड़

अनु मलिक ने शो को जज करने और 12 घंटे के लगातार फिनाले आयोजन पर कहा है कि मुझे लगता है कि 12 घंटे का फिनाले इस शो का एक सटीक समापन होगा और मुझे भी उस पल का इंतजार है,जब मैं इसका हिस्सा बनूंगा। जज सोनू कक्कड़ ने फिनाले पर कहा कि ये सभी कंटेस्टेंट अपने आप में स्टार हैं। अब तक का ये सबसे बड़ा फिनाले अपने नाम पर खरा उतरेगा। 12 घंटे का म्यूजिक मैराथन ना सिर्फ संगीत का जश्न मनाएगा बल्कि इस मंच पर आने वाले टैलेंट का भी जश्न होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X