इंडियन आईडल 12 ग्रांड फिनाले Live Update - बंद हुई वोटिंग लाईन, पवनदीप का साथ देने आए एक सुपरस्टार
इंडियन आईडल 12 ग्रांड फिनाले, अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और फैन्स को आखिरी एलान कर दिया गया है कि जल्दी जल्दी अपने चहेते सिंगर्स को वोट करें। वोटिंग लाईन रात 11 बजे बंद हो गई हैं और अब बस इंतज़ार है 12 बजने का जब इस सीज़न के विनर का ऐलान किया जाएगा। अमिताभ बच्चन ने खुद सभी दर्शकों को फिनाले का मज़ा उठाने की सलाह दे दी है।
फिनाले की शुरूआत हुई है जज सोनू कक्कड़ के धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ। सोनू कक्कड़ ने शो में अपनी बहन नेहा कक्कड़ की जगह ली थी। इसके अलावा, जज विशास डडलानी ने भी अपने चहेचे सिंगर्स को जॉइन कर लिया है।

पहला परफॉर्मेंस सभी प्रतिभागियों ने साथ दिया जिसके बाद से इंडियन आईडल ग्रांड फिनाले के आखिरी चरण का एलान हुआ है। इसके बाद अपनी फिनाले परफॉर्मेंस के लिए स्टेज पर उतरे निहाल तौरो। निहाल ने अपने रोमांटिक गानों के मेडले से हर किसी का दिल चुरा लिया।
वहीं होस्ट जय भानुषाली, लाईव ऑडियंस से निहाल के बारे में पूछते नज़र आएं और हर लड़की यही जानना चाहती है कि निहाल सिंगल हैं या नहीं। जुड़े रहिए हमारे साथ, सारे लाईव अपडेट के लिए।

सायली कांबले का अल्हड़ परफॉर्मेंस
इसके बाद सायली कांबले फुल फॉर्म में लोगों के दिल की धड़कनें तेज़ करती नज़र आईं। उन्होंने मराठी फ्लेवर के गानों से शुरूआत की और उसके बाद आईटम नंबर का तड़का लगाते हुए शो का माहौल ही बदल दिया। सायली के मम्मी पापा भी काफी आश्वस्त हैं कि ट्रॉफी सायली के हाथ ही आएगी।

सोनू कक्कड़ की परफॉर्मेंस
सोनू कक्कड़ ने इंडियन आईडल 11 के विनर सन्नी हिंदुस्तानी के साथ परफॉर्म किया और उन्होंने स्टेज पर आग लगा दी। सोनू कक्कड़ ने अपनी आवाज़ के हिसाब से कुछ शानदार गाने गाए और फैन्स का दिल जीत लिया।

पापा बेटे की जोड़ी
स्टेज पर धमाका करने आए पापा और बेटे की जोड़ी आदित्य नारायण और उदित नारायण। दोनों ने मिलकर उदित नारायण के गानों पर परफॉर्म किया और फैन्स को इंटरटेन करते दिखे।

भारती ने किया मनोरंजन
स्टेज पर कॉमेडियन भारती आ चुकी हैं और उन्होंने भी फैन्स के साथ कॉमेडी करने की कोशिश की। भारती ने कोशिश की माहौल को बदलने की और प्रतिभागियों की नर्वसनेस थोड़ा कम करने की।

मोहम्मद दानिश की फाईनल परफॉर्मेंस
मोहम्मद दानिश ने भी अब अपनी फाईनल परफॉर्मेंस दे दी। दानिश सलमान खान के बहुत बड़े फैन हैं और उन्होंने सलमान खान के गाने दबंग के साथ ही अपने परफॉर्मेंस की शुरूआत की। बल्कि उन्होंने स्वागत नहीं करोगे हमारा कहते हुए ही फैन्स को अपने परफॉर्मेंस से कनेक्ट किया।

आखिरी बार जीता दिल
पवनदीप आखिरी बार जनता का दिल जीतने के लिए उतरे और उन्होंने अपना सब कुछ इस परफॉर्मेंस दे दिया। पवनजीत ने आशिकी के गाने से शुरूआत की और इसके बाद रॉकस्टार गानों के साथ सबको मंत्रमुग्ध किया। इसके साथ ही पवनदीप ने वो सारे instruments के साथ परफॉर्म किया जो बजाने उन्हें आते हैं।

परिवार का मिला साथ
पवनदीप को एक तरफ जहां उनके परिवार का साथ मिला वहीं एक छोटी सी क्लिप में दिखाया गया कि उनके शहर चंपावत के लोग कितना उत्साहित हैं पवनदीप के ट्रॉफी लेकर घर लौटने के लिए। उनके माता पिता और बहनें उनका परफॉर्मेंस इंजॉय करते दिखे।

खली ने दिया साथ
पवनदीप का परफॉर्मेंस इंजॉय करने आए द ग्रेट खली। उन्होंने कहा कि वो दिल से चाहते हैं कि पवनदीप ये ट्रॉफी जीतें, क्योंकि पवनदीप उनके पड़ोसी हैं, वो एक पहाड़ी पर रहते हैं और सामने वाली पहाड़ी पर पवनदीप रहते हैं।

शनमुख प्रिया
स्टेज पर आ चुकी हैं शनमुख प्रिया। बद्तमीज़ दिल के साथ शुरूआत करने के बाद वॉर के गाने तू मेरी के साथ शनमुख प्रिया ने पूरा माहौल बदल दिया है। अब जब वोटिंग लाईन्स बंद हो चुकी हैं तो बस इंतज़ार है इंडियन आईडल के विजेता के नाम के एलान का।


Click it and Unblock the Notifications












