..................... Indian Idol 12: From Rekha to Reena Roy, these celebrities appeared as guest in singing show | इंडियन आइडिल 12: रेखा से लेकर रीना रॉय समेत इन हस्तियों ने लगाए शो में चार चांद, बतौर गेस्ट खूब लूटी महफिल - Hindi Filmibeat

इंडियन आइडिल 12: रेखा से लेकर रीना रॉय समेत इन हस्तियों ने लगाए शो में चार चांद, बतौर गेस्ट खूब लूटी महफिल

इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को है। इस मौके पर 5 फाइनलिस्ट के बीच सुरों की जंग छिड़ेंगी और 1 विनर मिल जाएगा। इस बार इंडियन आइडल के इतिहास में पहली बार होगा कि ग्रैंड फिनाले 12 घंटे तक चलेगा। इस बार इंडियन आइडल 12 का सीजन काफी मजेदार रहा। कई बड़ी बड़ी हस्तियों ने बतौर गेस्ट एंट्री की।

करण जौहर, रणधीर कपूर, कुमार सानू, करिश्मा कपूर, जीनत अमान, हेमा मालिनी, ए आर रहमान, जया पर्दा, जावेद अख्तर,प्यारेलाल जी, पूनम और पद्मिनी कोल्हापुरी, आशा भोसले, रीना रॉय, रेखा, बादशाह, धर्मेंद्र, आशा पारीख समेत ढेर सारे स्टार्स ने इंडियन आइडल सीजन 12 में बतौर गेस्ट नजर आए।

Indian Idol 12

इन सभी मेहमानों के साथ साथ कंटेस्टेंट ने जबरदस्त गाने गाए। हर एपिसोड काफी लोकप्रिय साबित हुआ। इस शो के जरिए पुराने दिनों की यादें भी ताजा हुईं तो आजकल के ट्रेंडी सॉन्ग भी सुनने को मिले।

बात करें इंडियन आइडल 12 के गेस्ट के तो इस बार फैंस को शेरशाह कास्ट सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी नजर आएंगे। बता दें ग्रैंड फिनाले में छह कंटेस्टेंट पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, सायली कांबले, मोहम्मद दानिश, निहाल तारो और शनमुखप्रिया के बीच में कांटे की टक्कर होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X