..................... Indian Idol 12 finale Baspan ka pyaar fame sahdev dirdo entry watch video। इंडियन आइडल 12 फिनाले बसपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो की एंट्री, देखिए वीडियो - Hindi Filmibeat

Indian Idol 12 फिनाले से पहले वायरल हुआ Video, 'बसपन का प्यार' फेम सहदेव की एंट्री

बसपन का प्यार सांग का जादू इंंडियन आइडल 12 में भी दिखाई देने वाला है। इंडियन आइडल 12 के फिनाले से पहले शो को टीआरपी तक पहुंचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। शो में दिखाई देने वाले हैं बसपन का प्यार सांग गाने वाले स्टार छत्तीसगढ़ के सुकमा के रहने वाले सहदेव दिरदो।

बसपन का प्यार गाने वाले सहदेव दिरदो इस वीकेंड इंडियन आइडल के मंच पर बवाल मचाते हुए दिखाई देंगे। इसके साथ सारे कंटेस्टेंट, जज और होस्ट आदित्य नारायण भी बसपन का प्यार के रंग में दिखाई देंगे। आपको बता दें कि बसपन का प्यार गाने वाले सहदेव दिरदो ने इसकी शूटिंग भी पूरी कर ली है।

Indian Idol 12

इसकी तस्वीरों और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इंडियन आइडल 12 के मंच पर सहदेव के बसपन का प्यार के सांग पर सभी लोगों ने जमकर मस्ती की। इसका नजारा इंडियन आइडल 12 के होस्ट आदित्य नारायण ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में भी दिखाया है। इस वीडियो में सहदेव दिरदो बसपन का प्यार गाना गा रहे हैं।

इंडियन आइडल 12 के सभी कंटेस्टेंट, जज और आदित्य नारायण गाने का मजा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो सहदेव के गाना गाने के साथ ही सभी लोग एक साथ गाने लगते हैं। इस वीडियो को अभी तक लाखों बार देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये जानकारी सामने आ रही है कि सहदेव दिरदो इंडियन आइडल 12 के मंच पर लोकप्रिय कंटेस्टेंट पवनदीप राजन के साथ भी परफॅार्म करते हुए दिखाई देंगे।

बता दें कि इंडियन आइडल 12 फिनाले 15 अगस्त को होने वाला है। मेकर्स इस बार फिनाले वीक के आने से पहले और फिनाले के दिन को टीवी का सबसे ग्रैंड इवेंट बनाने की तैयारी में हैं। फिनाले के दिन और भी कई गेस्ट के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे जो कि शो में अपनी झलक दिखा चुके हैं वो भी शामिल हो सकते हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार भी अपनी आगामी फिल्म बेल बॅाटम का प्रमोशन करने के लिए पूरी स्टारकास्ट के साथ इंडियन आइडल 12 पर पहुंच सकते हैं। फिलहाल अभी तक इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है। जाते हुए ये भी बता दें कि बसपन का प्यार को गुजराती सिंगर कमलेश बरोट ने साल 2018 में रिलीज किया था। लेकिन इस गाने को पहचान 2021 में सहदेव दिरदो ने अपनी आवाज और अंदाज में गाकर लोकप्रिय कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X