इंडियन प्रतिभागी पवनदीप कोरोना पॉज़िटिव - गायकी सुनकर रेखा ने चूम लिए थे हाथ, साथ किया परफॉर्म

इंडियन आईडल के पिछले एपिसोड में अभिनेत्री रेखा ने ऐसी महफिल जमाई थी कि दो दिन तक ट्रेंड होती रहीं। अब खबर है कि शो के मशहूर प्रतिभागी पवनदीप कोरोना पॉज़िटिव हो चुके हैं। पवनदीप ने हाल ही में शो पर रेखा के साथ परफॉर्म किया था और इस दौरान हुई मस्ती को देख कर साफ था कि रेखा सभी प्रतिभागियों के काफी करीब थीं।

हालांकि, पवनदीप ने खुद में लक्षण दिखते ही खुद को क्वारंटीन कर लिया था। बाद में उनकी रिपोर्ट भी पॉज़िटिव आई लेकिन उससे पहले वो रेखा के साथ शूट कर चुके थे।

indian-idol-12-contestant-pawandeep-corona-positive-rekha-kissed-his-hand-after-performance

इस समय इंडियन आईडल के सभी प्रतिभागी एक तरह के बायो बबल में रह कर शूट कर रहे हैं लेकिन फिर भी खतरा लगातार बना हुआ है।पवनदीप की रिपोर्ट आने के बाद बाकी लोगों का भी टेस्ट हुआ है पर सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन फिर भी शो की टीम चिंता में है।

जमकर की थी जुगलबंदी

जमकर की थी जुगलबंदी

गौरतलब है कि इंडियन आईडल के पिछले एपिसोड में रेखा के साथ पवनदीप ने ज़बरदस्त जुगलबंदी की थी। वहीं रेखा को भी पवनदीप की गायकी बहुत ज़्यादा पसंद आई थी।

नहीं रखा गया ध्यान

नहीं रखा गया ध्यान

गौरतलब है कि कोरोना काल में जहां Social Distancing का काफी ख्याल रखा जाना चाहिए था, वहां भावनाओं में बहकर इस शो में ऐसी कोई social distancing नहीं दिखी।

हाथ चूमती दिखीं रेखा

हाथ चूमती दिखीं रेखा

पवनदीप की गायकी से रेखा इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने पवनदीप को गोद लेने तक का एलान कर दिया था। वहीं रेखा, उनका हाथ चूमती हुई भी दिखाई दीं।

कोरोना पॉज़टिव हैं होस्ट आदित्य नारायण

कोरोना पॉज़टिव हैं होस्ट आदित्य नारायण

गौरतलब है कि इंडियन आईडल के होस्ट आदित्य नारायण पहले ही कोरोना पॉज़िटिव हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। आदित्य की पत्नी श्वेता भी कोरोना पॉज़िटिव हैं।

जय भानुषालि ने किया रिप्लेस

जय भानुषालि ने किया रिप्लेस

आदित्य को कोरोना होते ही शो पर उन्हें होस्ट और एक्‍टर जय भानुषाली ने रिप्लेस किया है। जय भी पिछले एपिसोड में रेखा के साथ काफी मस्ती करते हुए नज़र आए थे।

पहले भी पॉज़िटिव था स्टाफ

पहले भी पॉज़िटिव था स्टाफ

गौरतलब है कि कोरोना की पहली लहर के दौरान भी रेखा का स्टाफ कोरोना पॉज़िटिव आया था लेकिन रेखा ने अपना टेस्ट करवाने से साफ इंकार कर दिया था। अब देखना है कि इस बार भी रेखा अपना टेस्ट करवाती हैं या नहीं।

वीडियो के ज़रिए परफॉर्मेंस

वीडियो के ज़रिए परफॉर्मेंस

माना जा रहा है कि जब तक पवनदीप की रिपोर्ट निगेटिव नहीं आती है तब तक वो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए ही अपना परफॉर्मेंस देंगे। उम्मीद करते हैं कि पवनदीप जल्दी ही ठीक होकर मंच पर लौटें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X