इंडियन आइडल 12: पवनदीप राजन का ऑडिशन क्लिप वायरल, गाना सुन जज रह गए थे हैरान VIDEO

इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले जारी है। 6 कंटेस्टेंट के बीच इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी की जंग जारी है। इस बीच इंडियन आइडल की पुरानी यादें सोशल मीडिया पर वायरल हो पड़ी है। पवनदीप राजन इस सीजन के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट रहे हैं, उनका ऑडिशन का वीडियो वायरल हो रहा है।

पवनदीप जब ऑडिशन देने पहुंचे थे तो जज विशाल ददलानी, नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया तीनों जज उनके टेलेंट को देख हैरान रह गए थे। वह इकलौते ऐसे कंटेस्टेंट थे जो पियानो भी खुद प्ले करते नजर आए। उन्होंने जो तुम न हो सॉन्ग गाया था। इस गाने की तारीफ करते करते जज थके नहीं थे।

Indian idol 12

उत्तराखंड के रहने वाले पवनदीप हमेशा ही सिर पर ट्रेडिशनल टोपी लगाए नजर आए। उन्होंने शानदार जर्नी इंडियन आइडल 12 शो में पूरी की। फैंस को पवनदीप और उनकी सुरीली आवाज खूब पसंद आई। शो में जितने गेस्ट आए सबी ने उनकी जमकर तारीफ की।

सोशल मीडिया पर पवनदीप राजन की ऑडिशन क्लिप अचानक इंडियन आइडल फिनाले के दिन वायरल होने लगी। सोशल मीडिया पर पवनदीप के फैंस उन्हें खूब सपोर्ट कर रहे हैं। पवनदीप की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हो चुकी है।

बता दें इंडियन आइडल 12 में छह कंटेस्टेंट फाइनलिस्ट रहे हैं। पवनदीप राजन के अलावा अरुणिता कांजीलाल, सायली कांबले, मोहम्मद दानिश, निहाल तारो और शनमुखप्रिया शो के अंतिम पड़ाव तक पहुंचे हैं।

इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त स्वतत्रंता दिवस के मौके पर आयोजित हुआ। जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर कियारा आडवाणी भी बतौर गेस्ट नजर आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X