सलमान अली त्याग देंगे संगीत की दुनिया? 20 की उम्र में स्टार बने सिंगर का धर्म को लेकर बड़ा खुलासा!
Salman Ali: इंडियन आइडल एक ऐसा मंच है जिसने एक आम इंसान की भी किस्मत चमका दी है। सलमान अली भी उन्हीं में से एक हैं। उन्होंने इंडियन आईडल सीजन 10 का खिताब अपने नाम किया था। हरियाणा के मेवात इलाके के एक छोटे से कस्बे में जन्मे सलमान अभी के वक्त में एक बड़े स्टार बन गए हैं।

सलमान अली ने दिया करियर को लेकर बड़ा अपडेट
जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि सलमान का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था। आर्थिक तंगी के चलते वह सिर्फ आठवीं तक ही पढ़ाई कर पाए थे। लेकिन शुरू से ही उनको गाना गाने का बहुत शौक था और परिवार की सहायता से उन्होंने जागरण से लेकर छोटी पार्टियों में भी गाना गाना शुरू किया। लेकिन देखते ही देखते वह इंडियन आइडल के मंच पर पहुंच गए और यहां से उनकी किस्मत बदल गई।
बड़े भाई ने छोड़ी सिंगिंग
सलमान ने दबंग 3 से लेकर सुई धागा और सैटलाइट शंकर जैसी तमाम फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। वह इवेंट में भी गाना गाते हैं और अब उन्होंने अपनी गायकी को लेकर हाल ही में एक बड़ी अपडेट दे दी है। हाल ही में उन्होंने 'एक मुलाकात आपके साथ' पॉडकास्ट में बताया कि "मेरे बड़े भाई अभी हज करने के लिए गए थे और वहां से लौट के बाद उन्होंने गाना छोड़ दिया।"
क्या गाना छोड़ देंगे सलमान अली?
जब सलमान से होस्ट ने सवाल किया कि आप तो नहीं छोड़ेंगे ना गाना। तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि "वक्त आएगा तो हम भी छोड़ देंगे। मैंने सोचा है कि आगे चलकर गाना छोड़ दूंगा।" जब उनसे पूछा गया कि आप मानते हो कि मुस्लिम में संगीत हराम होता है तो उन्होंने कहा कि "देखो वह चीज अलग है। हराम चीजें कहां पर नहीं हो रही है और हर जगह पर हो रही है।"
सलमान ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मेरा यह है कि जब मैं गाना छोडूंगा तो पूरी तरीके से अल्लाह के रास्ते पर ही चल पड़ूंगा। पूरी तरीके से इबादत करूंगा और फिर मैं कुछ भी नहीं करूंगा।"
लोगों ने किया सपोर्ट
अब सलमान अली के इस फैसले का काफी सारे लोग सपोर्ट करते हुए भी नजर आए और कुछ नहीं तो इस बात को सुनकर दुख भी जाहिर किया। हालांकि आगे क्या होगा किसी को नहीं पता। लेकिन अभी के वक्त में वह इंडस्ट्री में एक्टिव है।


Click it and Unblock the Notifications