ब्रेकअप के बाद Live शो में रो पड़ी सिंगर नेहा कक्कड़, कहा टूटे दिल वालों के लिए, Video
इंडियन आइडल 10 की जज सिंगर नेहा कक्कड़ एक बार फिर हिमांश कोहली के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में आ गई हैं। ऐसा मालूम होता है कि हिमांश के साथ नेहा अपना रिश्ते, प्यार को भूल नहीं पा रही हैं।
कुछ दिन पहले इंडियन आइडल 10 के सेट से ये खबर आयी थी कि एक कंटेस्टेंट के सांग को सुनते समय नेहा भावुक हो गई थीं। वह रोने लगी थीं। लेकिन इस बार उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है।
जहां पर खुद इस बात की तरफ इशारा देते हुए नजर आ रही हैं कि उनका दिल टूट चुका है। लाइव दर्शकों के सामने रोकर नेहा का बुरा हाल हो जाता है। इस वायरल वीडियो में नेहा एक रोमांटिक सांग गाते हुए रोने लगती हैं।

यह वीडियो अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में लाइव कॅान्सर्ट का है। जहां पर नेहा वहां मौजूद दर्शकों से टूटे दिल पर सवाल करती हैं...( नीचे देखिए VIDEO)


Click it and Unblock the Notifications