वीना मलिक जैसी पाकिस्तानी बहू भारतीयों को नहीं चाहिए : राखी सावंत

जी हां इसी स्वंयवर का हिस्सा रह चुकी राखी का कहना है कि चैनल वालों ने इस बार जिसे स्वयंवर के लिए चुना है मैं उसका विरोध करती हूं। अरे भारतीय सेलीब्रिटी को लेना चाहिए था मुझे नहीं लगता कि कोई भी भारतीय अपने घर में वीना मलिक को बहू के रूप में स्वीकार करेगा। वैसे बीच में खबर आई थी कि राखी फिर से अपना स्वयंवर करवाना चाहती हैं इसके लिए उन्होंने चैनल पर प्रेशर भी डाला लेकिन उनपर किसी ने ध्यान नहीं दिया
जब राखी से उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो राखी ने साफ तौर पर कहा कि मेरे माता पिता की मैरीज लाइफ देख कर मेरा शादी पर से विश्वास उठ चुका है। मुझे नहीं लगता कि शादी जीवन में बहुत जरूरी है। लेकिन अगर मुझे शादी के लिए कुछ अच्छे ऑफर आएंगे तो मैं इसके बारे में सोच सकती हूं।


Click it and Unblock the Notifications











