Karan Kundrra: टीवी एक्टर करण कुंद्रा का हॉट लुक हुआ वायरल, गर्लफ्रेंड तेजस्वी के साथ दिखे इंटीमेट!

टीवी एक्टर करण कुंद्रा 'तेरे इश्क में घायल' में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ ही इंटरनेट पर भी खूब चर्चा में हैं। दरअसल, ऑफ कैमरा वे अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश और फैशन ट्रेंड दोनों के ही कारण खूब सुर्खियों में हैं।
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टेलीविजन के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। फैंस, जो उन्हें प्यार से 'तेजरण' कहते हैं, हमेशा उनके पीडीए मोमेंट्स और रोमांटिक इशारों पर फिदा रहते हैं। हालिया ही में एक पार्टी के दौरान इन दोनों की कुछ फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर एक वायरल हो रहे हैं जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। साथ ही किस करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
वीडियो में, करण और तेजस्वी पार्टी आउटफिट में हैं और साथ में डांस करते हुए मस्ती कर रहे हैं। जहां तेजस्वी ने मैचिंग पैंट के साथ ऑफ-शोल्डर टॉप पहना था, वहीं करण ने पैंट और ब्लेज़र के साथ ब्लैक टी-शर्ट पहनी थी।
दोनों ने अपने इंटिमेट मूव्स से डांस फ्लोर पर आग लगा दी। ये दोनों इन वीडियोज में 'दो जिस्म, एक जान' वाक्यांश को सच करते हुए नजर आ रहे हैं। निश्चित रूप से उनकी केमिस्ट्री आपको भी चौंका देगी।
वहीं दूसरी ओर करण कुंद्रा अपने हॉट लुक्स से इंटरनेट का तापमान बढ़ा रहे हैं। एक्टर ने हाल ही में फैशन कटेगरी में दो अवार्ड भी जीते हैं।
करण कुंद्रा अपनी ऐब्स्ट्रैक्ट प्रिंट शर्ट और फ्रिल्ड पैन्ट्स में फर्स्ट लुक में काफी स्टनिंग लग रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं हैं कि वे इस लुक में रनवे वाइब्स दे रहे हैं। वहीं करण बेसिक डबल ब्रेस्टेड ब्लेज़र को स्टाइल में पहनकर अलग स्टाइल स्टेटमेंट देते नजर आ रहे हैं।
सुपर कूल डूड क्यूब्स के साथ हरे रंग की वर्सिटी जैकेट के साथ यूनिक प्रिंट में इस लुक के साथ वे बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं। ये लुक इंटरनेट पर भी खूब वायरल हो रहा है। करण कुंद्रा का ऑल-ब्लैक सेक्विन और स्पार्कल सूट के साथ का लुक उन्हें डिफरेंट बना रहा है। फैशन के लिए ये लुक उन्हें आकर्षक बनाने के लिए काफी है।
करण ने अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर गॉथिक और कूल चीजों को अपना फैशन स्टेटमेंट बनाया। उन्होंने एक कलर सेट पहना था और इसे नेल ज्वैलरी के साथ एक्सेसरीज किया था और यह लुक निश्चित रूप से इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। करण कुंद्रा के ये लुक देखकर कोई भी उनका फैन हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications













