इंडियाज बेस्ट डांसर: मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुइस के शो में दिखेगा डबल धमाल

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन देश भर की बेहतरीन प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए जाना जाता है। बेशुमार टैलेंट के साथ यह चैनल एक बार फिर वीकेंड का मज़ा बढ़ाने जा रहा है। इंडियाज़ बेस्ट डांसर के पहले सीज़न के साथ मनोरंजन की दुनिया में तहलका मचाने के बाद अब मेकर्स ने दूसरे सीज़न की घोषणा की है, जो जल्द ही टेलीविज़न स्क्रीन पर दस्तक देगा! डांस के क्षेत्र में इंडस्ट्री के बेस्ट और जाने-माने नाम, मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुइस जजों के रूप में वापसी कर रहे हैं।

फ्रेम्स प्रोडक्शन कंपनी के द्वारा प्रोड्यूस किया जाने वाला ये शो भारतीय टेलीविजन पर सबसे मुश्किल डांस रियलिटी शो होने का वादा करता है। निर्माताओं ने पहले सीज़न की तरह, इस सीजन को भी हर कदम पर चुनौतीपूर्ण बनाया है। इस सीजन में 'बेस्ट का नेक्स्ट' देखने को मिलेगा और यह देश भर के सर्वश्रेष्ठ डांसर्स के लिए एक अल्टिमेट टेस्ट साबित होगा।

Malaika Arora

इंडियाज़ बेस्ट डांसर के दूसरे सीजन का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित मलाइका अरोड़ा ने कहा, "मैं बता नहीं सकती कि मैं इंडियाज़ बेस्ट डांसर में लौटने को लेकर कितनी खुश और उत्साहित हूं। पिछले सीजन में शानदार टैलेंट देखने को मिला था और अब मुझे ये देखने का बेसब्री से इंतजार है कि इस सीजन में प्रतियोगी कितने विकसित हैं। असल में जो बात मुझे बहुत पसंद है और जिसकी मैं तारीफ करूंगी वो यह कि यह शो देश के कोने-कोने से प्रतिभाएं पेश करता है। यह एक बेमिसाल अनुभव है।"

इसके अलावा, डांस के उस्ताद टेरेंस लुइस ने कहा, "इंडियाज़ बेस्ट डांसर वापस आ गया है! इस बार ये शो और भी बड़ा और बेहतर होगा! कटेस्टेंट्स को अपनी काबिलियत साबित करने और इंडियाज़ बेस्ट डांसर का खिताब हासिल करने के लिए अपनी हदों से पार जाना होगा। मैं एक शानदार सीजन का इंतजार कर रहा हूं!"

मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर ने भी अपने विचार शेयर किए, "इंडियाज़ बेस्ट डांसर ने पहले सीज़न में ही बहुत-से फैंस बना लिए थे, और अब डांस के इस सबसे मुश्किल मंच पर टैलेंट को उनके सबसे बेहतरीन फॉर्म में पहचानने और पेश करने के लिए यह शो वापस आ गया है। एक कोरियोग्राफर और कला के प्रशंसक के रूप में इस तरह के असाधारण शो का हिस्सा बनना वाकई मेरे काम का एक बहुत ही संतोषजनक पहलू है। ये कहने की जरूरत नहीं है कि मैं इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीजन 2 का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं।"

डिजिटल ऑडिशन्स में देश भर के डांस प्रेमियों से जबर्दस्त रिसपॉन्स हासिल करने के बाद, ये शो उन कंटेस्टेंट्स के साथ आगे बढ़ने और मनोरंजन के स्तर को कुछ पायदान ऊपर उठाने के लिए तैयार है, जो उत्साही और समर्पित हैं, साथ ही हर दिन खुद को बेहतर बनाने का पक्का इरादा रखते हैं। ऐसे में दर्शकों को दमदार परफॉर्मेंस और डांस के प्रेरणा भरे सफर का शानदार संगम देखने को मिलेगा।

सबसे बड़े डांस रियलिटी शो - इंडियाज़ बेस्ट डांसर-2 को अपने टीवी स्क्रीन पर देखने के लिए बने रहें - जल्द आ रहा है!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X