पाकिस्तान में पैदा होने का फैसला मेरा नहीं था : नवाजिश अली
सलीम शनिवार को पाकिस्तान रवाना हुए। उन्होने देश लौटते समय कहाकि "इस समय पाकिस्तान में बहुत सी परेशानियां हैं। वहां मनोरंजन प्राथमिकता नहीं है। मैं मनोरंजन करने वाला हूं और भारत मुझे बहुत सा काम दे सकता है। यदि मुझे काम मिलता है तो मैं जरूर लौटूंगा।"
अली सलीम कहते हैं कि जब उन्हें पता चला कि 'बिग बॉस' के घर में शामिल होने के लिए शिव सेना उन्हें व उनकी पाकिस्तानी साथी वीणा मलिक को निशाना बना रही है तो उन्हें बहुत आश्चर्य हुआ था। उन्होंने कहा, "मैंने इस सम्बंध में सुना था। मैं इससे आश्चर्यचकित हुआ। मुझे उनके विरोध के पीछे कोई तर्क दिखाई नहीं दिया। पाकिस्तान में पैदा होने का फैसला मेरा नहीं था। यह कुछ ऐसा था जो मेरे साथ हो गया। यदि मेरा जन्म मुम्बई में हुआ होता तो मैं भारतीय होता।"
पाकिस्तान जल्द लौटने के सम्बंध में पूछने पर उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि चैनल मुझे चाहता है, शिव सेना के विरोध के बाद तो बिल्कुल नहीं। मैं अपने घर लौट रहा हूं, मुझे मेरी मां की याद आ रही है। 'बिग बॉस' के घर में मैं बाहरी दुनिया से बिल्कुल कटा हुआ था। जब मैं वहां से बाहर आया तो उन्होंने मुझे मेरे परिवार से देर रात तक बात नहीं करने दी। मुझे रात के एक बजे मोबाइल फोन मिला। उस समय मैंने फोन करके अपने माता-पिता को जगा दिया। मेरे माता-पिता मुझे 'बिग बॉस' में देखते थे और उन्हें मुझ पर बहुत गर्व है।"


Click it and Unblock the Notifications












