RIP...क्योंकि सास भी कभी बहू थी के मिहिर विरानी..इंदर कुमार का निधन...
क्योंकि सास भी कभी बहू थी के मिहिर विरानी अब हमारे बीच नहीं रहे। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से सक्रिय अभिनेता इंदर कुमार का आज रात को 2 बजे मुंबई में निधन हो गया।
आपको बता दें कि सलमान के साथ 'तुमको न भूल पाएंगे' वांटेड और अक्षय कुमार के साथ 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी जैसी सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहे इंदर ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी में मिहिर विरानी की भूमिका निभाई थी।

अमर उपाध्याय के शो छोड़ने के बाद इंदर ने 2002 मिहिर की भूमिका को पर्दे पर संभाला। लेकिन वह ज्यादा समय तक इस शो को साथ नहीं रह पाए। इसके बाद मीहिर नंबर 3 यानी कि रोनित रॅाय की एंट्री हुई थी।
Recommended Video

इंदर को मुंबई के अंधेरी इलाके में मौजूद उनके घर पर आज सुबह बेहोशी की हालत में पाया गया और फिर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंदर कुमार की मौत हार्ट अटैक के चलते बताई जा रही है।रेप के आरोप के बाद वह डिप्रेशन में थे। इन दिनों वो अपनी एक फ़िल्म की शूटिंग में व्यस्त थे।
गौरतलब है कि टीवी इंडस्ट्री के ऐसे कई स्टार्स हैं, जिन्हें हार्ट अटैक की वजह से जान गंवानी पड़ी।यहां देखें एक खास रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications












